Wednesday, April, 15,2026

होर्मुज स्ट्रेट का खुला रहना बहुत जरूरी: पीएम मोदी

नई दिल्ली: वैश्विक कूटनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। करीब 40 मिनट चली इस वार्ता में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार, बातचीत के दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को पश्चिम एशिया के हालात की जानकारी दी। दोनों नेताओं ने विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य को 'खुला और सुरक्षित' बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया, जो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की 'महत्वपूर्ण प्रगति' की समीक्षा की गई। उन्होंने वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। सूत्रों के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में जल्द बड़े समझौते होने की संभावना है।

शांति वार्ता के बाद पहली बातचीत

यह इस वर्ष ट्रंप और मोदी के बीच तीसरी फोन वार्ता है। इससे पहले दोनों नेता फरवरी में व्यापार समझौते और मार्च में पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा कर चुके हैं। हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच हुई शांति वार्ता के बाद यह पहली बातचीत मानी जा रही है। इस वार्ता का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि पिछले कुछ समय से दोनों देशों के संबंधों में तनाव के संकेत मिले थे, विशेषकर व्यापारिक टैरिफ और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर। अब यह बातचीत रिश्तों को स्थिर और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। आने वाले समय में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की भारत यात्रा भी प्रस्तावित है, जिससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को और गति मिलने की उम्मीद है।

ट्रंप बोले... ईरान से 2 दिन में बातचीत हो सकती है

ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत अगले 2 दिनों में फिर से शुरू हो सकती है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि हालात तेजी से बदल रहे हैं, इसलिए बातचीत जल्द शुरू हो सकती है। इससे पहले ईरान और अमेरिका के बीच 11 अप्रैल को इस्लामाबाद में 21 घंटे सीजफायर वार्ता हुई थी। हालांकि यह वार्ता बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई थी।

चीन का चार सूत्रीय प्रस्ताव, अमेरिका की नाकाबंदी

पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने कथित नाकाबंदी लागू करने के लिए 15 से अधिक युद्धपोत, जिनमें यूएसएस अब्राहम लिंकन और कई डिस्ट्रॉयर शामिल हैं, तैनात किए हैं। इसी बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शांति के लिए चार सूत्रीय प्रस्ताव रखते हुए सभी देशों की संप्रभुता और सुरक्षा के सम्मान पर जोर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery