Wednesday, April, 15,2026

अभ्यर्थी अब कलावा-जनेऊ के साथ दे सकेंगे परीक्षा

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 18 अप्रैल से एक बार फिर भर्ती परीक्षाओं का दौर शुरू होगा। बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड में आंशिक परिवर्तन किए हैं, जिसके जिसके तहत अब अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान अपने धार्मिक प्रतीक चिह्न उतारने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा यानी सादा कलावा, जनेऊ, रुद्राक्ष और कंठी को लेकर अब रोक-टोक नहीं होगी। हालांकि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि इन प्रतीकों में किसी प्रकार का मेटल न हो और इनमें कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपा न हो।

18 अप्रैल को होने वाली कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 38 जिलों में 580 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें करीब 1.82 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे। बोर्ड ने सभी जिलों के अधिकारियों के साथ ड्रेस कोड में किए गए बदलाव सहित सभी दिशा- निर्देशों को पुनः संशोधित किया है। वहीं, 9-10 मई को आयोजित होने वाली लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा से 15 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन वापस ले लिए हैं।

एडमिट कार्ड में अंकित होगा ड्रेस कोड

परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, ईयरफोन, हथियार और अन्य इलेक्ट्रॉनिक या प्रतिबंधित वस्तुएं सख्ती से वर्जित रहेंगी। इसी तरह मेटल युक्त कड़ा, ताबीज या बड़ी कृपाण जैसी वस्तुओं पर रोक रहेगी। ये सभी निर्देश एडमिट कार्ड में अंकित किए गए हैं। निर्देशों के अनुसार, पुरुष अभ्यर्थी आधी या पूरी आस्तीन की शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा या पैंट पहनकर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए सलवार-सूट, साड़ी, कुर्ता (आधी या पूरी आस्तीन) और ब्लाउज जैसे सामान्य परिधान निर्धारित किए गए हैं। बालों में साधारण रबर बैंड लगाने की अनुमति होगी, जबकि कांच की पतली चूड़ियां पहनकर आने की भी इजाजत दी गई है। हवाई चप्पल, सैंडल या हल्के जूते-मोजे (टखने तक) पहनकर आने की छूट दी गई है। कोट, स्वेटर और पूरी बाजू की जर्सी पहनने की अनुमति होगी, लेकिन इनमें किसी प्रकार का मेटल या बड़े बटन नहीं होने चाहिए।

नॉन-मेटल धार्मिक प्रतीकों को लेकर राहत

अब तक कई परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को धार्मिक प्रतीक जैसे कलावा, जनेऊ या अन्य चिह्न हटाने पड़ते थे, लेकिन नए निर्देशों में राहत देते हुए बिना मेटल वाले सादे कलावा, जनेऊ, रुद्राक्ष और कंठी पहनने की अनुमति दी गई है। प्रतीक चिह्न को लेकर संदेह होता है तो सघन जांच की जाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery