Thursday, June, 18,2026

सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार से निकले 25.81 करोड़ रुपए

चित्तौड़गढ़: विश्व प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई भेंट राशि की गणना लगातार जारी है। रविवार को खोले गए मंदिर के भंडार से अब तक दो चरणों की गणना पूरी हो चुकी है, जिसमें कुल 25 करोड़ 81 लाख 46 हजार 200 रुपए की चढ़ावा राशि सामने आई है। भंडार की शेष राशि की गणना गुरुवार को तीसरे चरण में की जाएगी। श्री सांवलियाजी मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी एवं नायब तहसीलदार शिवशंकर पारीक ने बताया कि मंदिर परंपरा के अनुसार प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भंडार खोला जाता है। इस बार पहले चरण की गणना में 17 करोड़ 55 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। इसके बाद बुधवार सुबह दूसरे चरण की गणना शुरू की गई, जो शाम तक चली। दूसरे चरण में 8 करोड़ 26 लाख 46 हजार 200 रुपए की गणना की गई।

आज होगी तीसरे चरण की गणना

भंडार में मौजूद शेष राशि की गणना गुरुवार को की जाएगी। पारीक ने बताया कि गणना के अंतिम दिन भेंट कक्ष में प्राप्त नकद राशि के साथ-साथ भंडार और भेंट कक्ष में चढ़ावे के रूप में आए सोने-चांदी के आभूषणों का वजन भी किया जाएगा। गणना के दौरान मंदिर मंडल बोर्ड के चेयरमैन हजारीदास वैष्णव, सदस्य पवन तिवारी, किशनलाल अहीर, हरिराम गाडरी सहित मंदिर मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery