Friday, April, 17,2026

सम्राट चौधरी ने ली 24वें सीएम के रूप में शपथ

पटना: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने लोकभवन के राजेंद्र मंडपम में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद चौधरी इस पद पर आसीन होने वाले भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं। राज्य के इतिहास में यह पहली बार है जब भाजपा के किसी नेता ने मुख्यमंत्री पद संभाला है। सम्राट चौधरी के अलावा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद बुधवार को सम्राट चौधरी सीएमओ पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। उन्होंने नए मंत्रिमंडल की बैठक भी ली। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी को बधाई दी।

मुख्यमंत्री के पास 29 विभाग

बिहार में नई सरकार बनने के बाद विभागों का बंटवारा भी हो गया है। फिलहाल ज्यादातर विभाग मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों के जिम्मे रखे गए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास कुल 29 विभाग रखे हैं। इनमें गृह, सामान्य प्रशासन, नगर विकास, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, पथ निर्माण समेत कई अहम विभाग शामिल हैं। वहीं, डिप्टी सीएम विजय चौधरी के पास 10 विभाग और दूसरे उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव को 8 विभागों का जिम्मा सौंपा गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery