Wednesday, November, 26,2025

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे मुख्य अतिथि, भागवत का होगा उद्बोधन

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का विजयादशमी समारोह गुरुवार को नागपुर के रेशमबाग में होगा, जहां संघ प्रमुख मोहन भागवत का मुख्य भाषण होगा। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष विजयादशमी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। कोविंद नागपुर पहुंच गए हैं। इसके अलावा इस कार्यक्रम में देश के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की मां को भी आमंत्रित किया गया है। कोविंद नागपुर पहुंचने के बाद दीक्षाभूमि गए, जहां संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ. बीआर अंबेडकर ने 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया था। पूर्व राष्ट्रपति ने दीक्षाभूमि पर प्रार्थना की। संघ ने अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देश भर में एक लाख से ज्यादा हिंदू सम्मेलनों समेत कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है। इसकी शुरुआत दो अक्टूबर को यहां भागवत के वार्षिक विजयादशमी संबोधन से होगी। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने 'पीटीआई वीडियो' से बातचीत के दौरान कहा कि बढ़ते जनादेश के साथ, आरएसएस अब अधिक तेजी से आगे बढ़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, आरएसएस पूरे समाज को अपना मानता है और इसमें नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि आज आरएसएस के 32 मुख्य संगठन हैं और कई अन्य बड़े एवं छोटे संगठन तथा गतिविधियां हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery