Friday, June, 27,2025

भाषा विवाद पूरी तरह से राजनीति से प्रेरितः संघ

बेंगलुरु: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शुक्रवार को संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) का उद्घाटन किया। इस बैठक में देश के समकालीन मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। बैठक के दौरान हिंदी और अन्य भाषाओं को लेकर जारी विवाद पर आरएसएस ने अपना रुख स्पष्ट किया। संघ के संयुक्त महासचिव सीआर मुकुंद ने कहा कि भाषा विवाद पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि संघ त्रिभाषा फॉर्मूले या भाषा विवाद पर कोई प्रस्ताव पारित नहीं करेगा। संगठन शिक्षा एवं दैनिक संचार के लिए मातृभाषा को प्राथमिकता देता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरएसएस मातृभाषा को शिक्षा और दैनिक संवाद का माध्यम मानता है और किसी भी भाषा को थोपने के पक्ष में नहीं है। संघ की इस बैठक में आरएसएस से जुड़े 32 संगठनों के प्रमुख भी हिस्सा ले रहे हैं।

देश की एकता को चुनौती दे रही कुछ ताकतें

सीआर मुकुंद ने तमिलनाडु और केंद्र सरकार के बीच चल रहे भाषा और परिसीमन विवाद पर कहा- कुछ ताकतें हैं, जो देश की एकता को चुनौती दे रही हैं। वह उत्तर और दक्षिण के बीच बहस को बढ़ावा दे रही हैं। चाहे वह परिसीमन की डिबेट हो या भाषा की डिबेट। उन्होंने कहा कि ये ज्यादातर राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि सभी सोशल ग्रुप को साथ आना होगा। यह सही नहीं है कि हम आपस में लड़ें। अगर कोई दिक्कत है तो उसे मिलकर, सद्भावना से हल किया जा सकता है।

मणिपुर की स्थिति को लेकर जताई चिंता

संघ के सह सरकार्यवाह सीआर मुकुंद ने मणिपुर की स्थिति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मणिपुर बीते 20 महीनों से बुरे दौर से गुजर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार के कुछ राजनीतिक और प्रशासनिक फैसलों के बाद अब उम्मीद की किरण नजर आ रही है। हालांकि, राज्य में हालात सामान्य होने में अभी लंबा समय लगेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery