Tuesday, November, 25,2025

संघ के शताब्दी वर्ष के आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन

जबलपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल को वार्षिक बैठक जबलपुर में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक आयोजित होगी, जिसमें शताब्दी वर्ष के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले तथा 6 सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सहित सभी 11 क्षेत्रों एवं 46 प्रान्तों के संघचालक, कार्यवाह व प्रांत प्रचारक उपस्थित रहेंगे। साथ ही चयनित कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष नागपुर में 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी से प्रारंभ हुआ। गृह संपर्क अभियान योजना के अंतर्गत हर प्रांत में 25 से 40 दिन का अभियान चलेगा। स्वयंसेवक कुछ साहित्य, जिसमें पत्रक एवं पुस्तिकाएं लेकर घर-घर जाएंगे।

इसके साथ ही पंच परिवर्तन का संदेश कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण युक्त जीवनशैली, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्य, इन विषयों को लेकर गृह संपर्क होगा। बैठक में बस्ती और मंडल स्तर पर होने वाले हिन्दू सम्मेलन, जिला स्तर पर प्रमुख नागरिक गोष्ठी, खण्ड/नगर स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठक, युवाओं के लिए कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। पंच परिवर्तन के विषय को लेकर समाज की सज्जन शक्ति, संघ कार्य समर्थन करने वाले लोग, विशिष्ट लोग, विशिष्ट संस्थाएं, मठ मंदिर, सामाजिक संस्थाएं, शैक्षणिक संस्थाएं, व्यवसायिक संस्थाएं सभी से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। आंबेकर ने कहा कि समाज परिवर्तन की दिशा में मातृशक्ति की बड़ी भागीदारी है। उनसे भी जुड़ने का प्रयास किया जाएगा। ये सब मिलकर एक समन्वित दृष्टि से समाज में परिवर्तन के कार्य कैसे करेंगे, इस पर भी चर्चा होगी। वर्तमान परिस्थिति पर भी कार्यकारी मंडल की बैठक में चर्चा होगी।

सरसंघचालक का संवाद कार्यक्रम तय

अबिकर ने कहा कि सरसंघचालक देश भर में प्रवास के अंतर्गत विभिन सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और संघ के विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। बेंगलुरु में 8, 9 नवम्बर, कोलकाता में 21 दिसम्बर और मुंबई में 7, 8 फरवरी को संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि गुरु तेगबहादुर के 350वें बलिदान दिवस तथा धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर एक विशेष वक्तव्य जारी किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में मंच पर प्रांत संघचालक डॉ. प्रदीप दुबे उपस्थित रहे। इस अवसर पर अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर व प्रदीप जोशी भी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery