Thursday, April, 17,2025

संघ के कार्य विस्तार पर होगी चर्चा... जनसंपर्क की बनेगी योजना

बेंगलुरु: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक बेंगलुरु में 21, 22 और 23 मार्च को होगी जिसमें संघ प्रेरित 32 संगठनों के अध्यक्ष, संगठन मंत्री और महामंत्री भाग लेंगे। बैठक के दौरान संघ कार्य के विस्तार पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बेंगलुरु में चार साल के अंतराल के बाद प्रतिनिधि सभा की बैठक आयोजित की जा रही है।

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बुधवार को यहां मीडिया को यह जानकारी दी। उनके साथ दक्षिण मध्य क्षेत्र (कर्नाटक, आंध्र और तेलंगाना) कार्यवाह एन. तिप्पेस्वामी अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार और प्रदीप जोशी भी मौजूद थे। 

आंबेकर ने बताया कि इस वर्ष संघ की स्थापना के 100 वर्ष हो रहे हैं। अतः विजयादशमी 2025 से विजयादशमी 2026 तक शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। इसके लिए व्यापक जनसंपर्क की योजना बनाई जाएगी और सभी क्षेत्रों के लोगों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि सभा में दो प्रस्तावों पर चर्चा होगी। पहला प्रस्ताव बांग्लादेश में हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की स्थिति और भविष्य के उपायों पर होगा तथा दूसरा प्रस्ताव पिछले 100 वर्षों में संघ की यात्रा, शताब्दी वर्ष के दौरान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर होगा।

आंबेकर ने बताया कि प्रतिनिधि सभा का उद्घाटन शुक्रवार 21 मार्च 2025 को प्रातः 9 बजे जनसेवा विद्या केंद्र, चन्ननहल्ली में होगा। संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले संयुक्त रूप से प्रतिनिधि सभा का उद्घाटन करेंगे। होसबाले संघ कार्य की स्थिति पर वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद विभिन्न प्रांतों के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों और कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण जागरूकता, स्वत्व पर जोर और नागरिक कर्तव्य) पर भी चर्चा की जाएगी और शताब्दी वर्ष के दौरान समाज के सभी क्गों के लोगों को शामिल करने की योजना बनाई जाएगी।

इस वर्ष 95 प्रशिक्षण वर्ग का होगा आयोजन

आंबेकर ने संघ के प्रशिक्षण वर्गों को लेकर कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 95 प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संघ शिक्षा वर्ग, कार्यकर्ता विकास वर्ग एक और कार्यकर्ता विकास वर्ग दो शामिल हैं। 40 वर्ष से कम आयु वालों के लिए 72 वर्ग आयोजित किए जाएंगे, जबकि 40 वर्ष और उससे अधिक आयु वालों के लिए 23 वर्ग आयोजित होगे।

औरंगजेब अब 'अप्रासंगिक'

सुनील आआंबेकर ने नागपुर में हाल में हुई हिंसा की निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा समाज के लिए हानिकारक है। मुझे लगता है कि पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है और इसलिए वह इसकी विस्तृत जांच करेंगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि 17 वीं सदी का मुगल बादशाह औरंगजेब आज के संदर्भ में प्रासंगिक नहीं है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery