Monday, November, 03,2025

बिहार: तेजस्वी के दखल के बाद लालू ने टिकट वितरण रोका

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को पार्टी उम्मीदवारों को टिकट बांटने की प्रक्रित्या उस समय रोक दी जब उनके पुत्र और पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने हस्तक्षेप करते हुए यह याद दिलाया कि बिहार में 'इंडिया' गठबंधन की सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। सूत्रों के अनुसार लालू यादव और राबड़ी देवी सोमवार शाम दिल्ली से लौटे थे। उस समय बड़ी संख्या में टिकट के दावेदार उनके आवास के बाहर एकत्र थे। बताया गया कि कुछ को पार्टी कार्यालय से फोन आने के बाद बुलाया गया था और वे कुछ ही देर में पार्टी का चुनाव चिन्ह लेकर बाहर निकले।

इस बीच, देर रात दिल्ली से लौटे तेजस्वी यादव ने अपने पिता से कहा कि पार्टी उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने की तस्वीरें और वीडियो विपक्ष के गठबंधन 'इंडिया' के सहयोगी दलों को गलत संदेश दे सकते हैं, क्योंकि सीट चंटवारे पर सहमति अभी नहीं बनी है। इसके बाद टिकट वितरण की प्रक्रिया तत्काल रोक दी गई और उन उम्मीदवारों से टिकट वापस ले लिए गए जिन्हें पहले चुनाव चिह्न दिए गए थे। पार्टी ने इसे तकनीकी कारण बताया। सूत्रों ने बताया कि तेजस्वी यादव बुधवार को राघोपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

राजद के गठबंधन सहयोगियों में कांग्रेस के अलावा तीन वाम दल और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं। इसके अलावा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की झामुमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की रालोजपा से भी गठजोड़ की संभावना जताई जा रही है।

'महागठबंधन' आज कर सकता है सीटों की घोषणा

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी महागठबंधन के घटक दल सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं और इसका ऐलान बुधवार सुबह तक किया जा सकता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महागठबंधन के सभी दल प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र पर सावधानीपूर्वक चर्चा कर रहे हैं। दुबे ने आरोप लगाया कि राजग ने अपने अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) और अनुसूचित जाति वर्ग के नेताओं को हाशिए पर डाल दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery