Thursday, June, 26,2025

सीएम के राजनीतिक सचिव की छुट्टी, खुफिया प्रमुख का तबादला

बेगलुरु: बेंगलुरु में आईपीएल विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के जश्न के मौके पर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के मामले में कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार एक्शन में है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को विधान परिषद सदस्य के गोविंदराज को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव के पद से मुक्त कर दिया। इसके अलावा, खुफिया विभाग के प्रमुख हेमंत निंबालकर का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। हालांकि, गोविंदराज को हटाने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया, लेकिन कहा जा रहा है कि यह फैसला भगदड़ की घटना से जुड़ा है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भगदड़ की घटना के सिलसिले में गुरुवार को बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद और चार अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।

HC पहुंचे KSCA के पदाधिकारी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष रघु राम भट और कुछ अन्य पदाधिकारियों ने उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द कराने के लिए शुक्रवार को कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाई कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान कर दी। न्यायाधीश एसआर कृष्ण कुमार की पीठ ने केएससीए पदाधिकारियों (अध्यक्ष रघुराम भट, सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ईएस जयराम) के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने संबंधी याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश पारित किया। पीठ ने पुलिस को केएससीए पदाधिकारियों के खिलाफ अगली सुनवाई तक कोई भी दंडात्मक कार्रवाई न करने का निर्देश दिया। याचिका पर अगली सुनवाई 16 जून को होगी।

सीएम ने किया निलंबन का बचाव

पुलिस कमिश्रर बी. दयानंद और अन्य पुलिस अधिकारियों के निलंबन का बचाव करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि प्रथम दृष्ट्या प्रतीत होता है कि जिन लोगों ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई, उन्हें निलंबित किया गया है।

RCB व डीएनए के चार अधिकारी अरेस्ट

इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और आयोजन का प्रबंधन करने वाली कंपनी 'डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' के चार अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन अधिकारियों को अपराध शाखा और बेंगलुरु पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत हिरासत में लिया गया था। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने 'पीटीआई वीडियों' को बताया कि भगदड़ संबंधी मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि आरसीबी के विपणन एवं राजस्व प्रमुख निखिल सोसले, 'डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' के सुनील मैथ्यू और किरण कुमार गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल हैं। बाद में अदालत ने इन चार लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अधिकारियों को 'बलि का बकरा' बनाया गया : भाजपा

कर्नाटक में विपक्षी दल भाजपा और जद (एस) ने बेंगलुरु में हुई भगदड़ के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार इस घटना के लिए पुलिस अधिकारियों को 'बलि का बकरा' बना रही है। जनता दल (सेक्युलर) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने भगदड़ की घटना के लिए पांच अधिकारियों के निलंबन को एक 'भूल' करार देते हुए कहा कि इस सरकार को सत्ता से बाहर किया जाना चाहिए। भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे के अलावा उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग भी की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery