Wednesday, November, 26,2025

आरबीआई सुधारों से 100 अरब डॉलर की कंपनी बनी एसबीआई

मुंबई: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने दावा किया कि भारतीय रिजर्व बैंक के नियामक सुधारों के कारण एसबीआई अपने 2018 के घाटे से उबरकर 100 अरब डॉलर की कंपनी बन गई है। मुंबई में एसबीआई बैंकिंग और इकोनॉमिक्स कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते हुए गवर्नर ने कहा कि भारत के बैंकिंग क्षेत्र में परिवर्तन मजबूत नियामक ढांचे के साथ-साथ आरबीआई व सरकार की ओर से शुरू किए गए प्रमुख नीतिगत उपायों से संभव हुआ है। भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष बता रहे थे कि 2018 में वे घाटे में थे और अब वे 100 अरब डॉलर की कंपनी हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 2016 में लागू किए गए दिवाला व शोधन अक्षमता संहिता ने देश की क्रेडिट संस्कृति को पूरी तरह बदल दिया है।

मल्होत्रा ने रेगुलेटरी बदलावों पर दिया जोर

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में कई रेगुलेटरी सुधार किए गए हैं। आरबीआई ने हाल ही में एक नया रेगुलेशन फ्रेमवर्क जारी किया है, जिसमें एक कंसल्टेटिव प्रोसेस अपनाया गया है। इस प्रक्रिया को और अधिक ओपन और पारदर्शी बनाने का प्रयास जारी है, ताकि नीतियों का लाभ सभी हितधारकों तक समान रूप से पहुंचे।

डिजिटल धोखाधड़ी के मामलों में आई तेजी

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर टी. स्वी शंकर ने कॉन्क्लेव में बताया कि जुलाई 2025 से डिजिटल धोखाधड़ी के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष की शुरुआत से जुलाई तक मामलों में गिरावट थी, लेकिन बाद में वृद्धि देखने को मिली। आरबीआई इसके कारणों की जांच कर रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 में धोखाधड़ी के मामले घटकर 23,953 रहे, जबकि पहले 36,000 से अधिक थे। अधिकांश मामले डिजिटल भुगतान से जुड़े हैं। निजी बैंक 60% मामलों के लिए, जबकि सार्वजनिक बैंक मूल्य के आधार पर 71% के लिए जिम्मेदार हैं।

भारत ने नए सिद्धांत पर काम किया

आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब भारत को दुनिया की फ्रैजाइल फाइव अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था और उस दौर में देश की वित्तीय प्रणाली पर गहरा दबाव था। लेकिन 2014 के बाद से नए सिद्धांत पर चलते हुए भारत ने वित्तीय तंत्र की दीर्घकालिक मजबूती के लिए बुनियादी सुधार शुरू किए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery