Thursday, June, 18,2026

गणेश मंदिर मार्ग पर फिर बाघिन का मूवमेंट

सवाई माधोपुर: रणथम्भौर दुर्ग के भीतर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर परिक्रमा मार्ग पर एक बार फिर बाघिन का मूवमेंट श्रद्धालुओं की राह में बाधा बना हुआ है। वर्तमान में बाधिन अपने शावकों के साथ इस मार्ग पर विचरण कर रही है। वन विभाग ने सुरक्षा कारणों से गुरुवार को होने वाली परिक्रमा को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है। विभाग की ओर से बाघिन और शावकों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। यह कोई पहला अवसर नहीं है जब बाघ या बाघिन के मूवमेंट के कारण श्रद्धालुओं को परिक्रमा मार्ग पर रोकना पड़ा हो। इससे पहले भी कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। वन विभाग को कई बार श्रद्धालुओं के विरोध का सामना करना पड़ा है। उपवन संरक्षक रणथम्भौर मानस सिंह का कहना है कि फिलहाल बाघिन अपने शावकों के साथ परिक्रमा मार्ग पर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए परिक्रमा स्थगित की गई है। विभाग ने लोगों से आह्वान किया है कि वे सहयोग करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। इससे पहले 20 मई 2026 को परिक्रमा मार्ग पर बाघ टी-120 आ गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery