Monday, August, 03,2026

रणथंभौर में खुशियों की किलकारी, बाघिन टी-127 बनी मां

सवाई माधोपुर: रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण के लिए एक और सुखद समाचार सामने आया है। पर्यटन क्षेत्र के जोन संख्या-7 में बाधिन टी-127 (लक्ष्मी) पहली बार अपने दो शावकों के साथ दिखाई दी है। इस दृश्य ने वन्यजीव प्रेमियों, पर्यटकों और वन विभाग के अधिकारियों में उत्साह का माहौल बना दिया है। हालांकि वन विभाग ने अभी शावकों की आधिकारिक संख्या घोषित नहीं की है, क्योंकि सभी शावकों का प्रत्यक्ष अवलोकन और सत्यापन अभी पूरा नहीं हुआ है। विभाग का कहना है कि सभी शावकों की पुष्टि होने के बाद ही उनकी अधिकृत संख्या सार्वजनिक की जाएगी। फिलहाल बाधिन और उसके शावकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

उप वन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि बाघिन टी-127 के व्यवहार और शारीरिक गतिविधियों में आए बदलाव को देखते हुए पिछले कुछ समय से उसकी विशेष मॉनिटरिंग की जा रही थी। कैमरा ट्रैप, नियमित फील्ड पेट्रोलिंग और अन्य वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान बाधिन पहली बार अपने दो शावकों के साथ दिखाई दी। अभी केवल दो शावकों का प्रत्यक्ष अवलोकन हुआ है, जबकि अन्य शावकों की संभावना से भी  इनकार नहीं है। इसी कारण विभाग अंतिम सत्यापन पूरा होने तक आधिकारिक घोषणा नहीं करेगा। शावकों के सुरक्षित और स्वाभाविक विकास के लिए बाधिन के विचरण क्षेत्र में लगातार गश्त, मॉनिटरिंग और संरक्षण उपाय जारी हैं। मानवीय हस्तक्षेप को न्यूनतम रखा जा रहे है, ताकि शावकों का विकास प्राकृतिक वातावरण में बिना किसी बाधा के हो सके। रणथम्भौर में लगातार सफल प्रजनन प्रभावी संरक्षण नीति, वैज्ञानिक प्रबंधन और बेहतर वन्यजीव आवास का सकारात्मक परिणाम है।

बाघिन लाड़ली की बेटी है बाघिन लक्ष्मी

बाधिन टी-127 लक्ष्मी रणथम्भौर की प्रसिद्ध बाघिन टी-8 लाड़ली की बेटी है और उसकी उम्र करीब साढ़े छह वर्ष है। वह पहली बार मां बनी है। वन विभाग का मानना है कि नए शावकों का सुरक्षित पालन-पोषण रणथम्भौर में बाघों की संख्या बढ़ाने के साथ प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण की सफलता को भी नई मजबूती देगा। यह उपलब्धि रणथम्भौर को देश के अग्रणी बाघ संरक्षण क्षेत्रों में और अधिक सशक्त पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery