Monday, August, 03,2026

'सुरक्षित भविष्य के लिए जन आंदोलन बने पौधारोपण'

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती का सामना कर रही है। समुद्र का बढ़ता जलस्तर, तापमान में लगातार बढ़ोतरी, प्रदूषित वायु, दूषित जल और तेजी से घटती जैव विविधता आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में पौधारोपण और वन संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मुख्यमंत्री शनिवार को उदयपुर के दूधतलाई वन परिक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान ने पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि 'मिशन हरियालो राजस्थान' के तहत पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से दो वर्षों में ही 20 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। इस मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। पौधों के संरक्षण के लिए जियो टैगिंग, वन मित्र और वृक्ष मित्रों की निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। साथ ही हर जिला मुख्यालय पर नमो नर्सरी और पंचायत समिति स्तर पर नमो वन विकसित किए जा रहे हैं।

ड्रोन सीडिंग की शुरुआत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तरीय वन महोत्सव में ड्रोन सीडिंग प्रक्रिया का शुभारंभ किया। उन्होंने राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता परियोजना के तहत 13 जिलों के 600 स्वयं सहायता समूहों को 6 करोड़ रुपए की आजीविका प्रोत्साहन राशि वितरित की तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़कर अधिकाधिक पौधारोपण करने की अपील की। वन महोत्सव कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर के बाजार में पैदल घूमे। उन्होंने बुजुर्गों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और बच्चों से आत्मीय संवाद किया।

उदयपुर सहित 4 जिलों में विकसित होंगे चंदन वन

मुख्यमंत्री ने दूधतलाई वन क्षेत्र में 33 करोड़ रुपए की लागत वाली चंदन वन परियोजना का शुभारंभकिया और चंदन का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण आजीविका, जैव विविधता और हरित अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी। परियोजना के पहले चरण में उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में चंदन वन विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के वे चंदन वन भविष्य में देश के लिए एक उदाहरण बन सकते हैं।

उदयपुर में संगठनात्मक बैठक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर प्रवास के दौरान शहर और देहात जिले की भाजपा संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संवाद किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी चुनावों की रणनीति, जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और 'सशक्त व विकसित राजस्थान' के संकल्प पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मंत्री बाबूलाल खराड़ी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery