Monday, August, 03,2026

नशे के खिलाफ आज से शुरू होगा महाअभियान

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे देशभर के युवाओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का सहभागी बनाना है। अभियान के साथ ही मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध 100 सप्ताह तक चलने वाला राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी अभियान शुरू होगा। इसके तहत हर रविवार देशभर में खेल प्रतियोगिताएं, वॉकाथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, कला प्रतियोगिताएं, चर्चा मंच और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम को लेकर शनिवार को जयपुर के एसएमएस स्टेडियम स्थित यूथ हॉस्टल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें माय भारत के राज्य निदेशक देवेन्द्र व्यास ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इसका लक्ष्य युवाओं को नशामुक्त भारत के संकल्प से जोड़ना और समाज में जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक जागरूकता पैदा करना है। देशभर के 10 हजार से अधिक स्थानों से युवा इस अभियान के शुभारंभ से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery