Monday, August, 03,2026

पेपर लीक में नैतिक गिरावट भी जिम्मेदारः राज्यपाल बागडे

अजमेर: महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं के लिए केवल व्यवस्था नहीं, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों का क्षरण भी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि "पेपर लीक इंसान ने किया है, जानवर ने नहीं।" उन्होंने नए कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि 10 करोड़ रुपए तक जुर्माने और कठोर सजा के प्रावधान से ऐसे अपराधों पर अंकुश लगेगा।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, ईमानदारी और मानवता के मूल्य विकसित करना भी है। युवाओं से नशे से दूर रहने तथा सादगी और मेहनत को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। शिक्षा व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों की सकारात्मक सोच आवश्यक है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विश्वविद्यालयों को अनुसंधान, नवाचार और रोजगार सृजन का केंद्र बनाने पर बल दिया। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने एल्यूमनी स्वागत कक्ष के निर्माण के लिए विधायक कोष से 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery