Monday, August, 03,2026

कॉमनवेल्थः कोटा की अरुंधति बनी गोल्डन गर्ल एक दिन... आठ स्वर्ण

ग्लास्गो: राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रचते हुए पहली बार एक ही संस्करण में सात स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान बना दिया। शनिवार को प्रीति पवार (54 किग्रा), जैस्मिन लांबोरिया (57) किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा), प्रिया चंघास (60 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) ने अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर भारत की झोली में स्वर्ण पदकों की बारिश कर दी। सचिन सिवाच और अंकुश पंचाल ने पुरुषों में सोना जीता। प्रीति और जैस्मिन ने अपने मुकाबले 5-0 से जीतकर दमदार शुरुआत की। इसके बाद साथी चौधरी ने इंग्लैंड की प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा 5-0 से हराया। प्रिया धंधास ने बेहद रोमांचक फाइनल में स्प्लिट डिसीजन 4-1 से जीत दर्ज की। राजस्थान के कोटा की अरुंधति चौधरी ने इंग्लैंड की कैथले रोड को 5-0 से हराकर स्वर्ण पर कब्ता जमाया। बॉक्सिंग के अलावा पैरा एथलेटिक्स में सोमन राणा ने पुरुष एफ-57 गोला फेंक स्पर्धा में 13.40 मीटर के सत्र के सर्वश्रेष्ठ थो के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत ने शनिवार को आठ गोल्ड जीते। भारत अब तक 13 स्वर्ण, 16 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 37 पदक जीत चुका है और पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery