Monday, August, 03,2026

'बौद्धिक रूप से सशक्त युवा बनाएंगे सक्षम राष्ट्र'

बीकानेर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों का दायित्व केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को बौद्धिक, व्यावहारिक और नैतिक रूप से भी सशक्त बनाना है, जिससे राष्ट्र के प्रति कृतज्ञ और जिम्मेदार युवा तैयार हो सकें। उन्होंने यह बात शनिवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के 40वें स्थापना दिवस समारोह एवं डॉ. के.एन. नाग स्मृति व्याख्यानमाला में कही। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने चार दशकों में कृषि शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं तथा यहां से 28 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने उपाधियां प्राप्त कर देश-विदेश में पहचान बनाई है। उन्होंने पूर्व विद्यार्थियों का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार करने, विद्यार्थियों को यूपीएससी और आरपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करने, बेटियों को समान अवसर देने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बौद्धिक विकास पर बल दिया। उन्होंने नकल मुक्त परीक्षा प्रणाली और व्यवहारिक शिक्षा को समय की आवश्यकता बताया।

20 करोड़ का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि इंडिया एआई मिशन के तहत विश्वविद्यालय में इंडस्ट्री 4.0 आधारित कृषि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। 20 करोड़ रुपए की लागत वाली यह परियोजना किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और शोधार्थियों के लिए आधुनिक अनुसंधान एवं तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। समारोह में राज्यपाल ने अर्जुनराम मेघवाल को विश्वविद्यालय की सर्वोच्च शैक्षणिक उपाधि डॉक्टर ऑफ साइंस प्रदान की तथा विश्वविद्यालय की पुस्तकों का विमोचन किया।

ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र की हुई शुरुआत

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने डीजीसीए से अधिकृत ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विश्वविद्यालय की ओर से प्रकाशित पुस्तक 'परिवर्तन, प्रगति और प्रतिबद्धता' तथा 'एन इंट्रोडक्शन टू एग्रीकल्चरल प्रोडक्शन, फंक्शंस एंड लीनियर प्रोग्राम' का विमोचन किया तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery