Monday, August, 03,2026

'आजादी का मतलब केवल मनमानी नहीं'

पुणे: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने शनिवार को कहा कि आजादी का अर्थ केवल अपनी इच्छा के अनुसार कुछ भी करने की स्वतंत्रता नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य निभाना भी है। लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार-2026 से सम्मानित होने के बाद उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर देश निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। डोभाल ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता लंबे संघर्ष और अनगिनत बलिदानों का परिणाम है। इसलिए नई पीढ़ी को आजादी का सही अर्थ समझना होगा। उन्होंने कहा कि यदि युवा राष्ट्रहित को अपना सर्वोच्च लक्ष्य बना लें तो भारत इतिहास का नया स्वर्णिम अध्याय लिख सकता है।

सुरक्षा के हर बड़े फैसले में डोभाल की अहम भूमिकाः शाह

समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डोभाल को सम्मानित करते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी के पहले महत्वपूर्ण निर्णयों में अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त करना शामिल था। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देने, सशस्त्र बलों की रक्षात्मक और आक्रामक क्षमता बढ़ाने तथा विदेश नीति को अधिक प्रभावी बनाने में डोभाल की निर्णायक भूमिका रही है। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हर बड़े निर्णय के पीछे डोभाल की महत्वपूर्ण सलाह और रणनीतिक भूमिका रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery