Wednesday, November, 04,2026

युवा भविष्य के नहीं, वर्तमान के राष्ट्र निर्माता: देवनानी

जयपुर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि युवा केवल भविष्य के नागरिक नहीं, बल्कि वर्तमान के राष्ट्र निर्माता हैं। भारत की करीब 60 करोड़ युवा आबादी की आकांक्षाओं और विचारों को नीति निर्माण में उचित प्रतिनिधित्व मिलना जरूरी है। युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं और शासन व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। देवनानी मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में 'सशक्त संवाद-समर्थ भविष्य' विषय पर आयोजित छठे युवा संवाद को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और सीपीए सचिव संदीप शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

देवनानी ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति स्वाभाविक है, लेकिन मतभेदों का संवैधानिक और शांतिपूर्ण समाधान जरूरी है। आलोचना तभी सार्थक है, जब उसके साथ रचनात्मक सुझाव और सुधार का संकल्प भी हो। युवाओं को संवैधानिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था का अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सीपीए सचिव संदीप शर्मा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं के लिए सदन के द्वार खोले हैं। यह विद्यार्थियों के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने और अपने विचार रखने का बड़ा अवसर है। कार्यक्रम में विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विश्वम के संस्थापक विक्रांत सिंह और बोर्ड सदस्य अनुज आहूजा भी मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery