Wednesday, November, 04,2026

ट्रंप के दूसरे कार्यकाल का लिटमस टेस्ट

वाशिंगटन: अमेरिका में मंगलवार को मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इन चुनावों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल पर जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है। मतदाता तय करेंगे कि रिपब्लिकन पार्टी संसद के दोनों सदनों में अपना बहुमत बरकरार रख पाएगी या डेमोक्रेट सत्ता के समीकरण बदल देंगे। मतदान भारतीय समयानुसार मंगलवार शाम 4:30 बजे शुरू हुआ। प्रतिनिधि सभा की सभी 435 और सीनेट की 35 सीटों पर चुनाव हो रहा है। फिलहाल दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है। प्रतिनिधि सभा में बहुमत के लिए डेमोक्रेट को तीन सीटों का फायदा चाहिए, जबकि सीनेट में बहुमत हासिल करने के लिए चार सीटों का शुद्ध लाभ जरूरी है। मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है। चुनाव में महंगाई, घरेलू खर्च, स्वास्थ्य सेवाओं की लागत और ईरान के साथ युद्ध प्रमुख मुद्दे हैं।

5.7 करोड़ से ज्यादा वोट पहले ही पड़े

चुनाव से पहले 5.76 करोड़ से अधिक मतदाता अर्ली वोटिंग के जरिए मतदान कर चुके हैं। न्यूयॉर्क के वेस्टचेस्टर में कुछ वोटिंग मशीनों में बैलट स्कैन करने की समस्या आई, जबकि फ्लोरिडा में बाढ़ के कारण 21 मतदान केंद्रों के स्थान बदलने पड़े। इन चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के किसी एक सदन का भी नियंत्रण खोने पर ट्रंप के विधायी एजेंडे को झटका लग सकता है। नतीजे ट्रंप प्रशासन के अगले दो वर्षों की दिशा तय करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery