Wednesday, November, 04,2026

दिल्ली-NCR जैसी जहरीली हवा से दूर रही गुलाबी नगरी

जयपुर: दिवाली से पहले मुस्कुराइए, आप जयपुर में हैं...। यह महज एक खुशनुमा जुमला नहीं, बल्कि सालभर के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के आंकड़ों से निकलती राहत की तस्वीर है। जनवरी से 3 नवंबर 2026 तक जयपुर की हवा ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन अच्छी बात यह रही कि शहर का AQI एक भी दिन रेड जोन तक नहीं पहुंचा। जनवरी में जरूर छह दिन हवा खराब श्रेणी यानी ऑरेंज जोन में रही और अधिकतम AQI 257 तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद मौसम बदलने के साथ आबोहवा में लगातार सुधार दर्ज हुआ। मानसून के दौरान तो जयपुर ने साफ हवा के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया। जुलाई में 20 और अगस्त में 28 दिन हवा ग्रीन जोन में रही। 8 नवंबर को दीपावली है। इससे पहले सालभर के आंकड़े शहरवासियों को राहत जरूर देते हैं, लेकिन यह राहत बरकरार रखना भी जरूरी है। क्योंकि दीपावली पर आतिशबाजी, वाहनों का दबाव और धूल के कारण प्रदूषण बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में इस बार चुनौती सिर्फ त्योहार मनाने की नहीं, बल्कि जयपुर की हवा को भी साफ बनाए रखने की है।

जनवरी-फरवरी में बिगड़ी हवा, मार्च से अप्रैल तक येलो जोन का दबदबा

साल की शुरुआत में जयपुर की हवा सबसे ज्यादा प्रभावित रही। जनवरी में छह दिन AQI 200 के पार पहुंचा। 7 जनवरी को सर्वाधिक 257 AQI दर्ज हुआ। फरवरी में 26 दिन हवा येलो जोन में रही और केवल दो दिन ग्रीन जोन में दर्ज किए गए। मार्च में भी 31 में से 28 दिन हवा मध्यम श्रेणी में रही। अप्रैल में 27 दिन येली जोन में बीते। यानी साल की पहली तिमाही और अप्रैल में शहर को साफ हवा के लिए इंतजार करना पड़ा।

जुलाई-अगस्त में सबसे ज्यादा राहत

मई में छह दिन हवा ग्रीन जोन में रही, जबकि जून में यह संख्या बढ़कर 16 हो गई। मानसून के साथ तस्वीर और बेहतर हुई। जुलाई में 31 में से 20 दिन AQI ग्रीन जोन में दर्ज हुआ। अगस्त में तो 31 में से 28 दिन हवा संतोषजनक श्रेणी में रही। 2 अगस्त को AQI 49 दर्ज हुआ, जो इस महीने का सबसे बेहतर स्तर रहा। सितंबर में भी 18 दिन हवा ग्रीन जोन में रही, हालांकि पांच दिन अरिंज जोन में पहुंची।

अक्टूबर में भी खराब श्रेणी से दूर रही हवा

अक्टूबर में 24 दिन AQI येलो जोन में रहा और सात दिन ग्रीन जोन में दर्ज हुआ। महीने का सर्वाधिक AQI 22 अक्टूबर को 146 रहा। पूरे महीने एक भी दिन हवा ऑरेंज या रेड जोन में नहीं पहुंची। नवंबर के शुरुआती तीन दिनों में भी AQI मुख्य रूप से वेलो जोन में रहा। 3 नवंबर को छह सक्रिय मॉनिटरिंग स्टेशनों में आदर्श नगर में AQI 52 दर्ज हुआ, जबकि मानसरोवर सेक्टर-12 में 180 और रीको सीतापुरा में 165 रहा।

दिवाली पर साफ हवा की परीक्षा

सालभर के आंकड़ों में जयपुर के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि जनवरी से अक्टूबर तक एक भी दिन AQI रेड जोन में नहीं पहुंचा। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि प्रदूषण का खतरा खत्म हो गया है। जनवरी में छह दिन AQI 200 के पार जाना और सितंबर में पांच दिन ऑरिंज जोन में रहना बताता है कि शहर की हवा मौसम और स्थानीय गतिविधियों के प्रभाव से बदलती रहती है। दीपावली पर पटाखों से निकलने वाले धुएं और सूक्ष्म कणों से AQI में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए इस बार त्योहार के साथ हवा की सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है।

AQI के 6 स्तर, रंगों से समझें हवा की सेहत

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार AQI का पैमाना 0 से 500 तक है। इसे छह श्रेणियों में बांटा गया है। AQI 0-50 अच्छा (हरा), 51-100 संतोषजनक (हल्का हरा), 101-200 मध्यम (पीला), 201-300 खराब (नारंगी), 301-400 बहुत खराब (लाल) और 401-500 गंभीर (गहरा लाल) माना जाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery