Wednesday, November, 04,2026

'त्योहारी सीजन में सुरक्षा रखें चाक-चौबंद... IG-एसपी अपराधों का करें निरंतर आकलन'

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्योहारी सीजन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को पूरी सतर्कता और जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर बाजारों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन केंद्रों में भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लें और किसी भी घटना पर तत्काल संज्ञान लें। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कानून व्यवस्था की उच्चस्तरीय बैठक में IG और SP को अपराधों का निरंतर आकलन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में अपराध की प्रकृति और उसके बढ़ने के कारणों की समीक्षा कर रोकथाम के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी पुलिस नेतृत्व की है और अधिकारियों को पूरी जवाबदेही के साथ काम करना होगा। मुख्यमंत्री ने सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक सूचना और भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जाए। इसके लिए सोशल मीडिया विशेषज्ञों की मदद लेने और किसी भी सूचना की पुष्टि के बाद तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता से सशक्त होगा राजस्थानः CM

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बेटियां समाज और राष्ट्र की शक्ति हैं। उन्हें शिक्षा, संस्कार, सम्मान और समान अवसर मिलें तो परिवार और समाज दोनों प्रगति करते हैं। बालिका शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तीकरण के प्रति सामाजिक सोच में सकारात्मक बदलाव आया है। राज्य सरकार भी बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री मंगलवार को जयपुर के मानसरोवर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित प्रतिभा विकास शिविर समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रामायण आधारित ज्ञान परीक्षा के पोस्टर का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, विचार और संस्कारों के निर्माण का आधार है। बालिकाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों का भी अध्ययन करना चाहिए।

नशा तस्करों और साइबर अपराधियों पर शिकंजा

मुख्यमंत्री ने नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और साइबर अपराधों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। साइबर टीम को 24 घंटे सक्रिय रखने तथा शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। साथ ही बाजारों में पैदल गश्त, रात्रिकालीन पेट्रोलिंग और नाकाबंदी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजारों में पार्किंग और यातायात की प्रभावी व्यवस्था करने, सीसीटीवी कैमरे चालू रखने तथा पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर निगरानी के निर्देश दिए। पटाखा दुकानों पर सुरक्षा मानकों की पालना और अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। पर्यटन स्थलों पर भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटक राजस्थान से सुखद अनुभव लेकर लौटें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery