Wednesday, November, 04,2026

सात ब्रांडों का 35 हजार लीटर मिलावटी घी सीज, फैक्ट्री सीज

जयपुर: दीपावली से पहले मिलावटखोरी के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रदेशभर में कार्रवाई तेज कर दी है। जयपुर में हिमालय डेयरी प्रोडक्ट्स की घी निर्माण एवं पैकेजिंग फैक्ट्री से करीब 35 हजार लीटर घी जब्त कर पूरी इकाई सीज कर दी गई। फैक्ट्री में सात ब्रांडों के नाम से घी की पैकिंग हो रही थी। मौके पर संदिग्ध पलेवर भी मिला, जिसे सफाई केमिकल के नाम पर छिपाकर रखा गया था। अलवर में 50 किलो और जोधपुर में करीब 1600 लीटर संदिग्ध घी पकड़ा गया। विभाग ने सभी स्थानों से नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फैक्ट्री में इन ब्रांडों के नाम से पैकिंग

राज्य सरकार के शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत जयपुर प्रथम की खाद्य सुरक्षा टीम ने आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अविचल चतुर्वेदी के निर्देश और अभिहित अधिकारी एवं सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में जैतपुरा स्थित हिमालय डेयरी प्रोडक्ट्स पर कार्रवाई की। निरीक्षण में राजस्थान सरस, डेयरी ब्रदर्स, श्री किरण सरस, माटुला, चॉइस डेयरी, रघुश्री और गणक ब्रांड के नाम से धी की पैकिंग मिली। 200 एमएल, 500 एमएल, एक, दो, पांच और 15 लीटर के पैक तथा बड़े साइलो में हजारों लीटर घी भंडारित था। कुल करीब 35 हजार लीटर थी मिला। टीम ने धी के नमूने लिए और स्टॉक जब्त कर फैक्ट्री सीज कर दी।

फ्लेवर और लाइसेंस की जांच

फैक्ट्री में घी का संदिग्ध फ्लेवर सफाई केमिकल के नाम पर छिपाकर रखा मिला। टीम ने इसके भी नमूने लिए। खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित नहीं था। सातों ब्रांडों की पैकेजिंग, लेबलिंग, निर्माण दस्तावेज और ब्रांड नामों के उपयोग की वैधता की जांच की जा रही है। घी में कृत्रिम सुगंध के इस्तेमाल और मिलावट की आशंका के चलते कच्चे माल तथा निर्माण प्रक्रिया की पड़ताल भी होगी।

अलवर-जोधपुर में भी कार्रवाई

अलवर में मर्द सेल्स कंपनी के गोदाम से 50 किलो संदिग्ध थी जब्त कर महक ब्रांड का नमूना लिया गया। घी 350 रुपए किलो बेचे जाने की जानकारी सामने आई। जोधपुर के प्रताप नगर में डेयरी मिल्क ब्रांड के नाम से बेचे जा रहे करीब 1600 लीटर संदिग्ध देसी घी का स्टॉक पकड़ा गया। बताया गया कि यह घी इंदौर से बस के जरिए पहुंचा था। टीम ने नमूने लेकर बिक्री और निर्माण से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की।

हनुमानगढ़ में खराब सामग्री नष्ट

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव और सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशन में थालड़का में आठ प्रतिष्ठानों से 12 नमूने लिए गए। ज्योति किराना स्टोर से करीब 196 किलो खराब खाद्य सामग्री और राजेन्द्र जनरल एंड वैरायटी स्टोर से 48 लीटर अवधि पार पानी नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रफीक मोहम्मद, अर्चना यादव और लैब टेक्नीशियन सुभाष कुमार कार्रवाई में शामिल रहे।

टोंक में 200 किलो मावा नष्ट

टोंक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने सूचना पर अजमेर से आ रही बस का पीछा कर घंटाघर स्थित एवन मिष्ठान भंडार और सन कैफे एंड स्वीट पर कार्रवाई की। यहां पहुंचाया जा रहा करीब 200 किलो संदिग्ध मावा नष्ट कराया गया। सीएमएचओ डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामकृष्ण गोठवाल, सांवर मल नेहरा तथा कर्मचारी राजेंद्र सैनी, अविनाश साहू और जितेंद्र मौजूद रहे। शहर के अन्य प्रतिष्ठानों से भी मावा, पनीर और मिठाई के नमूने लिए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery