Wednesday, November, 04,2026

अनंता प्रकरण पर स्थिति स्पष्ट करें सीएम: गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्हें लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करने की नसीहत दी है। गहलोत ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री शिखर अग्रवाल से जुड़े विला खरीद प्रकरण और अनंता रिसॉर्ट को विशेष पैकेज देने के फैसले पर उठ रहे सवालों का जवाब देंगे। लेकिन इन मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट करने के बजाय मुख्यमंत्री ने उन पर व्यक्तिगत आरोप लगाए। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खाद-बीज की दुकान से लेकर रिश्तेदारों को लीज देने और किसानों को लूटने तक की जो बातें कहीं, वे पूरी तरह तथ्यहीन और कपोल कल्पित हैं। ऐसा लगता है कि अनंता प्रकरण से जुड़े सवालों से ध्यान भटकाने के लिए यह रास्ता अपनाया गया है।

जिम्मेदारी से कैसे बचेंगे सीएम

गहलोत ने अनंता रिसॉर्ट को विशेष पैकेज देने के फैसले पर मुख्यमंत्री की भूमिका को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस बोर्ड की बैठक में कंपनी को यह विशेष पैकेज मंजूर किया गया, उसके अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा थे। ऐसे में इस फैसले की जिम्मेदारी से वे कैसे बच सकते हैं? उन्होंने यह भी सवाल किया कि शिखर अग्रवाल पर विला खरीद को लेकर मीडिया में सामने आ रहे मिलीभगत के आरोपों और इस प्रकरण में मुख्यमंत्री की भूमिका पर अब तक स्पष्ट जवाब क्यों नहीं दिया गया।

अपने कार्यकाल के विवादित मामलों पर जवाब दें गहलोतः जवाहर सिंह बेढम

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर मैं तथ्यों के साथ गहलोत सरकार को आईना दिखाया है, जिससे पूर्व मुख्यमंत्री बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत दूसरों पर सवाल उठाने के बजाय अपने कार्यकाल के विवादित मामलों पर जवाब दें। बेढम ने सवाल किया कि जोधपुर के बड़ा काटेचा गांव में जारी 37 खनन लीज में से 16 उनके रिश्तेदारों को कैसे आवंटित हुई और बाद में इन्हें निरस्त क्यों करना पड़ा? उन्होंने जेजेएम, पेपरलीक और मिड-डे मील प्रकरणों का जिक्र करते हुए कहा कि गहलोत सरकार 18 महीने होटल में रही और सरकार बचाने के लिए फोन टैपिंग भी करवाई। बेढम ने कहा कि गहलोत को अपने कार्यकाल के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery