Wednesday, November, 04,2026

विद्याधर का बाग में अब नहीं होंगी शादी-पार्टियां, हाई कोर्ट की रोक

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने जयपुर के ऐतिहासिक विद्याधर का बाग में शादी-समारोह, पार्टियों और रेस्तरां सहित सभी तरह की व्यावसायिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अदालत ने माना कि आरक्षित वन क्षेत्र के नजदीक देर रात तक तेज संगीत, लेजर लाइट और आतिशबाजी से वन्यजीवों को परेशानी होती है। ऐसे में इस क्षेत्र में व्यावसायिक आयोजनों की अनुमति नहीं दी जा सकती। मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल और जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने सिटीजन्स प्रोटेक्शन सोसायटी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिए। अदालत ने वन विभाग से सवाल किया कि आरक्षित वन क्षेत्र में स्थित इस बाग के निकट रेस्तरां संचालन के लिए टेंडर किस आधार पर जारी किया गया था। कोर्ट ने संबंधित मामले के प्रभारी अधिकारी को 8 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

2022 के टेंडर पर उठाए सवाल

याचिका में बताया गया कि विद्याधर का बाग घोषित स्मारक होने के साथ आरक्षित वन क्षेत्र में स्थित है। इसके बावजूद यहां शादी और निजी समारोह आयोजित किए जाते हैं। 14 सितंबर 2022 को रेस्तरां संचालन के लिए टेंडर भी जारी किया गया था। याचिकाकर्ता ने इन गतिविधियों को वन्यजीवों और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक बताया। वहीं, अतिरिक्त महाधिवक्ता माही यादव ने सरकार की ओर से कहा कि टेंडर की अवधि समाप्त हो चुकी है और फिलहाल यहां कोई व्यावसायिक गतिविधि संचालित नहीं हो रही। वन विभाग ने भी इसी पक्ष का समर्थन किया। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए अगली सुनवाई 8 दिसंबर को तय की।

कोर्ट कमिश्नर करेंगे निरीक्षण

अदालत ने अधिवक्ता अपेक्षा बापना को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर विद्याधर का बाग का मौका निरीक्षण करने और वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट पेश करने को कहा है। उन्हें परिसर की तस्वीरें लेकर वहां संचालित गतिविधियों की स्थिति भी बतानी होगी। इसके लिए राज्य सरकार को 25 हजार रुपए का भुगतान करना होगा। अधिकारियों को निरीक्षण में पूरा सहयोग देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery