Saturday, August, 01,2026

भारत 24 परिवार का प्यार पाकर विदाई समारोह में भावुक हुई अदिति नागर

नई दिल्ली: भारत 24: विजन ऑफ न्यू इंडिया कार्यालय में चैनल की पॉलिटिकल एडिटर अदिति नागर को नई पारी की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई। 17 वर्षों से 'टीम जेसी' का अभिन्न हिस्स्सा रहीं अदिति नागर के विदाई समारोह में डॉ. जगदीश चंद्र भी शामिल हुए और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ संपादकों, सहकर्मियों और संपादकीय टीम के सदस्यों ने अदिति नागर को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. जगदीश चंद्र ने अपने संबोधन में पत्रकारिता के प्रति अदिति नागर के समर्पण, राजनीतिक मामलों की उनकी गहरी समझ और सत्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। भारत 24 की न्यूज डायरेक्टर डॉ. अनिता हाड़ा ने कहा कि अदिति हर खबर को गहराई तक जाकर सटीकता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ काम करती रही हैं, जिसने उन्हें न्यूजरूम के सबसे सम्मानित पत्रकारों में शामिल किया। सहकर्मियों ने भी उनके पेशेवर योगदान, मार्गदर्शन और उत्कृष्ट कार्यशैली को याद किया। डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि अदिति टीम जेसी की मजबूत स्तंभ रही हैं। उन्होंने पत्रकारिता के सर्वोच्च मानकों का हमेशा पालन किया है। उनकी ईमानदारी, मेहनत और तथ्यपरक पत्रकारिता सभी के लिए प्रेरणास्रोत रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छुएंगी। मैं उनके उज्वल, सफल और सुखद भविष्य की कामना करता हैं। अदिति नागर ने भावुक होकर कहा कि टीम जेसी और भारत 24 के साथ बिताए गए पिछले 17 वर्ष मेरे कॅरिअर का सबसे समृद्ध और यादगार दौर रहे हैं। मैं डॉ. जगदीश चंद्र, डॉ. अनिता हाड़ा और भारत 24 परिवार के प्रत्येक सदस्य के मार्गदर्शन, विश्वास और सहयोग के लिए हृदय से आभारी हूं। यहां मिली यादें, अनुभव और रिश्ते हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगे और जीवनभर मेरे साथ रहेंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery