Saturday, August, 01,2026

शिक्षा विभाग में तीनों विभागाध्यक्षों के पद खाली, एडिशनल चार्ज से चल रहा काम

जयपुर: शिक्षा विभाग में यह असाधारण और गंभीर स्थिति पहली बार पैदा हुई है। विभाग में विभागाध्यक्ष की तीन पोस्ट हैं और तीनों ही खाली हैं। इन्हें अब एडिशनल चार्ज के भरोसे चलाया जा रहा है। एडिशनल चार्ज भी ऐसे अफसरों को दिया गया है, जिसका न कोई औचित्य है और ना ही कोई लॉजिक।

कॉलेज शिक्षा के कमिश्नर ओमप्रकाश बैरवा 30 मई को रिटायर हो गए। सेकेंडरी एजुकेशन के डायरेक्टर मई 2025 में रिटायर हो गए थे और तब से इस पोस्ट का चार्ज प्रारंभिक शिक्षा के डायरेक्टर सीताराम जाट के पास था। लेकिन दोनों पोस्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे सीताराम जाट भी 31 जुलाई (शुक्रवार) को रिटायर हो गए।

कॉलेज एजुकेशन का एडिशनल चार्ज डीओपी ने नथमल डिडेल (2013 बैच आईएएस) को सौंप रखा है। वे सचिवालय में विशेष सचिव (वित्त) हैं। जबकि कॉलेज एजुकेशन का ऑफिस शिक्षा संकुल में है। दोनों पोस्ट पर ही फुल टाइम जॉब हैं। लेकिन नथमल को आधा टाइम सचिवालय में और आधा टाइम शिक्षा संकुल में व्यतीत करना पड़ रहा है। जानकार हैरत में हैं कि आखिर इस अव्यावहारिक कार्य व्यवस्था का क्या औचित्य है?

जून 2025 में जब आशीष मोदी का ट्रांसफर हुआ था, तब डायरेक्टर सेकेंडरी एजुकेशन का एडिशनल चार्ज बीकानेर में ही पोस्टेड प्रारंभिक शिक्षा के डायरेक्टर सीताराम जाट को ही सौंप दिया गया था। तब से ही पिछले एक साल से दोनों पोस्ट की जिम्मेदारी सीताराम जाट ही संभाल रहे थे। बीकानेर में जून 2024 से शिक्षा की कमान संभालने वाले सीताराम भी शुक्रवार को रिटायर हो गए। आश्चर्य और समझ से परे बात तो यह है कि उक्त दोनों पोस्ट का एडिशनल चार्ज 2016 बैच के जिन सीनियर आईएएस ललित कुमार को सौंपा गया है, वे जयपुर में डायरेक्टर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा उनके पास तीन और पोस्ट की जिम्मेदारी है। इस तरह ललित कुमार पर पहले से ही जिम्मेदारियों का भारी बोझ है।

यह बात नितांत अव्यावहारिक है कि जयपुर में बैठकर बीकानेर में शिक्षा विभाग के दो-दो विभागाध्यक्ष की पोस्ट की जिम्मेदारियां ललित कैसे निभा सकते हैं। बीकानेर में शिक्षा विभाग का भारी-भरकम काम है। वहां छात्रों और टीचर्स के बेहिसाब मामले और समस्याएं होती हैं। जयपुर में बैठकर इन्हें समझना सुलझाना भगीरथ काम है। होना तो यह चाहिए था कि उक्त तीनों विभागाध्यक्ष की पोस्ट पर योग्य और रिजल्ट ऑरिएंटेड आईएएस अफसरों की स्थाई पोस्टिंग की जानी चाहिए थी। लेकिन इसकी जगह हमेशा की तरह एडिशनल चार्ज देने का रामबाण नुस्खा अपना कर डीओपी ने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है। परिणाम में समूचा शिक्षा विभाग अब 'भगवान भरोसे' हो गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery