Saturday, August, 01,2026

सूदखोरों और नशा तस्करों पर झालावाड़ पुलिस का प्रहार

झालावाड़: झालावाड़ पुलिस ने जिले में सूदखोरी, आर्थिक शोषण और मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ दो बड़े अभियानों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए की संपत्ति, कीमती धातुएं, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि इन अभियानों का उद्देश्य केवल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उनकी अवैध कमाई के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना और पीड़ितों को राहत दिलाना है।

अवैध साहूकारी के विरुद्ध मनोहरथाना, जावर, पिड़ावा, सुनेल और घाटोली थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद तथा संबंधित वृत्ताधिकारियों के सुपरविजन में हुई इस कार्रवाई में बिना लाइसेंस ऊंची ब्याज दरों पर धन उधार देकर किसानों और जरूरतमंद लोगों का आर्थिक शोषण करने वालों पर शिकंजा कसा गया। पुलिस ने यहां से 321 किलोग्राम चांदी, चार किलोग्राम सोना, 37 लाख 35 हजार 300 रुपए नकद, 128 थेशर, 35 कल्टीवेटर, 25 ट्रॉलियां, तीन ट्रैक्टर, बोलेरो पिकअप, टाटा 407, टवेरा, टेम्पो तथा मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

इसके अलावा 12 बोर के 6 जिंदा कारतूस, जमीनों से जुड़े संदिग्ध स्टाम्प, हस्ताक्षरित ब्लैंक स्टाम्प पेपर, ब्लैंक चेक, चेकबुक, बैंक पासबुक, लेन-देन
को डार्यारयां तथा गिरवी रखे गए आभूषणों से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए। सुनेल और घाटोली थाना क्षेत्रों में धारा 106 बीएनएसएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत भी जप्ती की कार्रवाई की गई। पुलिस अब दस्तावेजों की गहन जांच कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।

तस्करों की 2.28 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज

इसी क्रम में ऑपरेशन दिव्य प्रहार 2.0 के तहत पुलिस ने कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर पंकज राठौड़, उसके सहयोगी राहुल राठौड़ तथा उनसे जुड़े लोगों की लगभग 2.28 करोड़ रुपए मूल्य की चल और अचल संपत्ति स्थाई रूप से फ्रीज कर दी। पुलिस के अनुसार तस्करी से अर्जित थन से मकान, कृषि भूमि और वाहन खरीदे गए थे। राजस्व विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहयोग से संपत्तियों का सत्यापन और बाजार मूल्यांकन कराया। सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली की स्वीकृति पर संपत्तियों को फ्रीज किया, जिससे अब उनका उपयोग, विक्रय या हस्तांतरण नहीं किया जा सकेगा। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अपील की कि आर्थिक आवश्यकता होने पर केवल अधिकृत बैंक अथवा वैध वित्तीय संस्थानों से ही ऋण लें तथा किसी भी प्रकार की अवैध ब्याज वसूली, खाली स्टाम्प या चेक पर हस्ताक्षर कराने अथवा संपत्ति हड़पने के प्रयास की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ट्रेवल्स कार्यालय से हवाला की 39 लाख की नकदी जब्त

उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र स्थित मेवाड मोटर्स गली में राजमंदिर ट्रेवल्स के ऊपर संचालित कार्यालय पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 39 लाख 22 हजार 660 रुपए की संदिग्ध नकदी जब्त की गई। आईजी विकास कुमार ने बताया कि हवाला कारोबार की सूचना पर दबिश दी गई, जहां नोट गिनने की मशीन, कैलकुलेटर और 500 रुपए के नोटों की गड्डियां मिली। पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी अंकित आर्य और उदयपुर के हिरणमगरी निवासी शुभम जैन को हिरासत में लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery