Saturday, August, 01,2026

एक करोड़ परिवारों की सामाजिक सुरक्षा पर फोकस

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं पालनहार योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डेटा आधारित डैशबोर्ड विकसित किया जाए। उन्होंने पेंशनरों के आंकड़ों का क्रॉस वेरिफिकेशन कर वास्तविक पात्रों को लाभ देने और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि इन योजनाओं से प्रदेश के करीब एक करोड़ परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत करीब 90 लाख लोगों को पेंशन दी जा रही है। पालनहार योजना से 6.10 लाख बच्चे तथा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से 4.11 लाख विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।

सीएस ने किया 181 कॉल सेंटर का दौरा

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजस्थान संपर्क (181) कॉल सेंटर का दौरा कर नागरिक सुविधाओं से जुड़े परिवादों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

अंगदान को जनआंदोलन बनाने की तैयारी

जयपुर। राज्य में स्वैच्छिक अंगदान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी विभागों, जिला प्रशासन, विश्वविद्यालयों, सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों और स्वायत्त निकायों को व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अंगदान मानवता की सबसे महान सेवाओं में से एक है, जो अंगा विफलता से जूझ रहे मरीजों को नया जीवन देने का अवसर प्रदान करता है। मुख्य सचिव ने बताया कि राजस्थान में अगस्त 2026 को अंगदान माह के रूप में मनाते हुए विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery