Saturday, August, 01,2026

दो जिलों में भीषण सड़क हादसे, 6 जनों की सांसें थमीं

उदयपुर / अलवर: राज्य में अलग-अलग जिलों में हुए दो भीषण सड़क हादसों ने छह लोगों की जान ले ली। उदयपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक परिवार उजड़ गया, जबकि अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस- वे पर ट्रक-डंपर भिड़ंत में भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। उदयपुर के गोगुंदा-पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेकरिया थाना क्षेत्र के आकियावड़ के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में राजसमंद के जल चक्की निवासी नवनीत मीणा, उनकी पत्नी संगीता और पुत्र तुषार की मौत हो गई, जबकि पुत्र निखिल गंभीर घायल है। घायलों को गोगुंदा अस्पताल से महाराणा भूपाल चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां दंपती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अलवर के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक आगे चल रहे मिट्टी से भरे डंपर से टकरा गया। हादसे में आंसू सिंह, सलोनी सिंह और चालक विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery