Monday, August, 03,2026

घर में घुसकर लूट... मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या

जयपुर/उदयपुर:  प्रदेश में शनिवार को सामने आई हत्या की वारदातों ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सबसे सनसनीखेज घटना उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र की गोटीपा पंचायत के मुंडोल गांव में हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर मां लूंगा (70) और उनकी बेटी अमरीबाई गाडरी (47) की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

वल्लभनगर में शनिवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों के शव खून से लथपथ हालत में मिले। थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर ने बताया कि दोनों के गले पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। प्रारंभिक जांच में लूट की आशंका सामने आई है, क्योंकि घर से सोने-चांदी के गहने, नकदी तथा अन्य कीमती सामान गायब मिला। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने साक्ष्य जुटाए तथा पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

अमरीबाई अपने पति के निधन के बाद पीहर में रहकर बुजुर्ग मां की देखभाल कर रही थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने वल्लभनगर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर हत्या का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इनकार कर दिया। दोहरी हत्या की घटना को वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने अत्यंत दुःखद बताते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष एवं त्वरित जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

पारिवारिक विवाद में जीजा बना हत्यारा

भीलवाड़ा। जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के आमली कला गांव में पारिवारिक विवाद के चलते किशन कालबेलिया ने अपनी 18 वर्षीय साली रेखा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के करीब दो घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दुनाली बंदूक बरामद कर ली। मृतका के पिता पप्पू की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस हत्या के कारणों की गहन जांच कर रही है।

बारां में चाकूबाजी में युवक की मौत, प्रदर्शन

बारां। शहर में शुक्रवार देर रात चाकूबाजी में घायल युवक विशाल महावर की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शनिवार को अस्पताल रोड पर जाम लगाकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली थाना प्रभारी और पुलिस जाब्ते ने मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

दिव्यांग की पीट-पीट कर हत्या

नागौर। जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र में चोरी के शक में दिव्यांग धर्माराम चोयल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गोठड़ा निवासी गोपालराम चोयल की रिपोर्ट पर पुलिस ने खजवाना निवासी मेहराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जमीन विवादः कुल्हाड़ी व लाठी से ली जान

सिरोही। जिले के कैलाश नगर थाना क्षेत्र के आल्पा गांव में जमीन विवाद के चलते तोलाराम पुत्र वालाराम मीणा की कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर हत्या कर दी गई। थाना अधिकारी हुकुमसिंह के अनुसार भंवरलाल, मानाराम, जोराराम तथा गुड्डी, मंजू, पंक और सविता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सभी को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery