Monday, August, 03,2026

विकसित भारत की कमान युवाओं के हाथ: PM मोदी

मैसूरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र (विवेका स्मारक) का उद्घाटन करते हुए देश के युवाओं को विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का सपना केवल समृद्ध भारत का नहीं, बल्कि आत्मविश्वासी, संस्कारित और आत्मनिर्भर भारत का था। आज उस संकल्प को साकार करने की जिम्मेदारी नई पीढ़ी के कंधों पर है। श्री रामकृष्ण आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि विवेका स्मारक केवल एक भवन नहीं, बल्कि ऐसे युवाओं को तैयार करने का केंद्र बनेगा जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए सेवा, त्याग और अनुशासन के मार्ग पर चलेंगे। उन्होंने रामकृष्ण मिशन के साथ अपने पुराने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि मिशन ने उनके जीवन को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

13,500 कदम, एक सुर...

आंध्र प्रदेश में भोगपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के अवसर पर 13,500 से अधिक आदिवासी महिलाओं और छात्राओं ने पारंपरिक ढिमसा नृत्य प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने इस सांस्कृतिक प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे भारत की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक बताया।

स्टार्टअप से स्पेस तक, हर मोर्चे पर युवाओं का दम

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और इसके पीछे देश के युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और नवाचार की शक्ति है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। मोबाइल निर्माण, सेमीकंडक्टर, एआई, डीप टेक और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भारतीय युवा नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। हाल ही में निजी क्षेत्र द्वारा विकसित भारतीय रॉकेट का सफल प्रक्षेपण इसका उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि विवेका स्मारक आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा और विकसित भारत के संकल्प की नई दिशा देगा।

'पहले के एयरपोर्ट एक परिवार के नाम पर'

विशाखापत्तनम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में पिछले वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि देश में हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 166 हो गई है, जो दोगुने से भी अधिक है। मोदी ने कहा कि देश में पहले एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने इस परंपरा को बदल दिया। प्रधानमंत्री ने 18,000 करोड़ की आंध्र प्रदेश को सौगात दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery