Wednesday, April, 16,2025

रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं... यह भारतवर्ष की आत्माः गजेंद्र सिंह शेखावत

सिलीगुड़ी: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को 'रामायण महोत्सव' में भाग लिया। इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, यह भारतवर्ष की आत्मा है। यह वह महागाथा है, जो धर्म, मर्यादा, त्याग, समर्पण और आदर्शों की शिक्षा देती है।

वाल्मीकि रामायण से लेकर तुलसीदास का रामचरितमानस, कंबन की तमिल रामायण, कृतिवास की बंगाली रामायण और अब राजबंशी रामायण- हर संस्करण ने अपनी भाषा, क्षेत्र और संस्कृति के अनुसार इस दिव्य गाथा को अपनाया और संवारा है। शेखावत ने समारोह में प्रख्यात कवि एवं पद्मश्री नागेंद्र नाथ रॉय द्वारा रचित अमूल्य ग्रंथ राजबंशी रामायण का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक ग्रंथ का विमोचन नहीं है, बल्कि यह हमारी लोक-संस्कृति, भाषायी विरासत और रामकथा की परंपरा का पुनर्जागरण है। यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इस बात का प्रतीक है कि हमारी विविधतापूर्ण संस्कृति में रचा-बसा हर अंचल, हर बोली और हर परंपरा रामकथा से जुड़कर, उसे अपने स्वर में व्यक्त कर, हमारे सांस्कृतिक ताने-बाने को और भी समृद्ध बनाती है।

मोदी सरकार विरासत को संरक्षित और प्रचारित करने के लिए प्रतिबद्ध

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय मिलकर देश के प्रत्येक समुदाय, जनजाति और भाषा समूह की विरासत को संरक्षित और प्रचारित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एक भारत, श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत भाषाई आदान-प्रदान हो या देशभर में क्षेत्रीय महोत्सवों का आयोजन हम निरंतर यह प्रयास कर रहे हैं कि भारत की विविधता को उसकी शक्ति बनाया जाए। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग केवल प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण क्षेत्र नहीं हैं, बल्कि यहां की सांस्कृतिक विविधता भी पर्यटकों को आकर्षित करती है। मैं राजबंशी समुदाय और उत्तर बंगाल के सभी नागरिकों को विशेष रूप से बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने अपनी सांस्कृतिक विरासत को न केवल संरक्षित किया है, बल्कि उसे अगली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प भी दिखाया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery