Friday, June, 27,2025

आठ देवालयों में एक साथ होगी प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या: नव्य भव्य श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर एक और इतिहास रचने जा रहा है। मन्दिर परिसर के आठ देवालयों में एक संग अनुष्ठानपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा होगी। समय और पूजन में एकरूपता के लिए सभी नए मन्दिर दृश्य माध्यम (कैमरा व स्क्रीन) से आपस में जुड़े रहेंगे। इसकी पूर्व संध्या पर दो जून को सरयू तट से जल कलश यात्रा निकाली जाएगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कलश यात्रा के अगले दिन त्रिदिवसीय आयोजन ज्येष्ठ शुक्ल की अष्टमी (तीन जून) से प्रारम्भ होकर दशमी, पांच जून को पूजा, भोग, आरती के साथ परिपूर्ण होगा। अनुष्ठान तीनों दिन प्रातः साढ़े छह बजे प्रारम्भ होगा।

परकोटा के ईशान कोण पर शिवलिंग, अग्निकोण में श्री गणेश, दक्षिणी भुजा के मध्य में हनुमान जी, नैऋत्य कोण में सूर्य, वायव्य कोण में मां भगवती, उत्तरी भुजा के मध्य में अन्नपूर्णा माता के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इसके साथ ही मुख्य मन्दिर में प्रथम तल पर श्रीराम दरबार तथा परकोटा के दक्षिणी पश्चिमी कोने में शेषावतार प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। ट्रस्ट महामंत्री के अनुसार तीन व चार जून को पूजन विधि प्रातः साढ़े छह बजे से प्रारम्भ होकर सार्यकाल इसी समय तक पूर्ण होगी। पांच
जून को पूजन प्रातः साढ़े छह बजे प्रारम्भ होकर 11.20 तक चलेगा। प्राण प्रतिष्ठा 11.25 बजे से होगी। इसके पश्चात पूजा, भोग एवं आरती होगी। सभी कार्यक्रम दोपहर एक बजे तक पूर्ण हो जाएंगे।

पूजन विधि संपन्न करवाएंगे काशी के विद्वान

चंपत राय ने बताया कि पूजन विधि काशी के विद्वान सपन्न कराएंगे। उनके साथ कर्मकांड के जानकार भी होंगे। कई अन्य प्रमुख स्थानों के ऋत्विक भी सम्मिलित रहेंगे इन मन्दिरों को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोलने की तिथि पर अभी अंतिम निर्णय लिया जाना है। इतना तो तय है कि प्रथम तल पर स्थित श्रीराम दरबार के दर्शन के लिए सीमित संख्या में ही अनुमति दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राण प्रतिष्ठा में आने का आग्रह स्वीकार कर लिया है। यद्यपि प्रतिष्ठा के साथ पूजन प्रारम्भ हो जाएगा फिर भी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए व्यवस्था बनानी पड़ेगी। इसके लिए विस्तृत योजना पर अभी ट्रस्ट में विमर्श चल रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery