Friday, June, 27,2025

कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू

अयोध्या (उप्र): अयोध्या के भव्य राम मंदिर के राम दरबार और परिसर के अन्य मंदिरों में मंगलवार से शुरू हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एक बयान के अनुसार राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना सहित परकोटे में स्थित छह अन्य मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई अति विशिष्ट लोग शामिल होंगे। अनुष्ठान की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई।

आज और कल होंगे अनुष्ठान, मुख्य समारोह 5 को

3 और 4 जून को सुबह 6:30 बजे से 12 घंटे तक अनुष्ठान होंगे, जिसमें 1975 मंत्रों के साथ अग्नि देवता को आहुति दी जाएगी। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। मुख्य समारोह 5 जून को होगा, जिसमें राम दरबार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ छह अन्य मंदिरों में देव प्रतिमाओं की स्थापना होगी। राम दरबार और किला परिसर में बने मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को होनी है।

मंदिरों के लिए अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि भव्य राम मंदिर के राम दरबार और परिसर के अन्य मंदिरों में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए एक अभेद्य सुरक्षा और प्रबंधन योजना तैयार की गई है। सोमवार शाम से ही उन पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते के कमांडो ने आधा दर्जन बखारबंद वाहनों के साथ रिह जोन' में मंदिर परिसर की सुरक्षा की कमान संभाल ली है। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि मंदिर परिसर में चौबीसों घंटे निगरानी की योजना बनाई गई है।

समारोह के लिए अयोध्या न आने की अपील

ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने एक बयान में लोगों से अपील की है कि वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खबर सुनकर अयोध्या न आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिर्फ रामलला के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालु ही अयोध्या आएं। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फंडे ने बताया कि राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery