Thursday, June, 26,2025

रावलपिंडी तक दिखी भारतीय सेना की ताकत

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटिग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सेना की कार्रवाई की गूंज रावलपिंडी तक सुनाई दी, जहां पाकिस्तान की सेना का मुख्यालय है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन पहलगाम हमले के जवाब में था, जिसमें भारतीय सेना ने आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर आतंक के आकाओं को मुंहतोड़ जवाब दिया। सिंह ने इसे भारत की रणनीतिक और राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया। रक्षा मंत्री ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उद्धरण देते हुए कहा, इस दुनिया में डर का कोई स्थान नहीं है। केवल ताकत ही ताकत का सम्मान करती है।

ब्रह्मोस यूनिट भारत की आत्मनिर्भरता की मिसाल

राजनाथ सिंह ने 300 करोड रुपए की लागत से बनी ब्रह्मोस मिसाइल विनिर्माण इकाई को सिर्फ एक फैक्ट्री नहीं, बल्कि भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा, यह फैक्ट्री भारत और रूस की संयुक्त रक्षा तकनीक का प्रतीक है और लखनऊ को आने वाले समय में तकनीकी संगम के रूप में जाना जाएगा।

पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश

सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने हमेशा संयम और साहस का परिचय दिया है, जबकि पाकिस्तान ने नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया। "हमने यह दिखा दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई अब सीमा तक सीमित नहीं रहेगी।"

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery