Thursday, January, 29,2026

ऑपरेशन 'सिंदूर' में राम के आदर्शों पर चला भारतः सिंह

अयोध्या: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन 'सिंदूर' के दौरान भगवान राम के आदशों, मर्यादा और धर्म के अनुरूप कार्य किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य किसी राष्ट्र को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि आतंकवाद और अधर्म का अंत करना था। राम मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा मंदिर में धर्मध्वज फहराने के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सिंह ने राम मंदिर आंदोलन को 'महान ऐतिहासिक संघर्ष' करार दिया और कहा कि इस आंदोलन ने न केवल वर्तमान को दिशा दी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भविष्य की नींव भी रखी। रक्षा मंत्री ने कहा कि भगवान राम विनम्र, करुणामय और मर्यादित हैं, लेकिन जब अधर्म सीमा लांघता है, तब वे दुष्टों के संहारक भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन 'सिंदूर' के दौरान भारत ने उसी मर्यादा का पालन किया, जैसे राम का लक्ष्य रावण का वध नहीं, बल्कि अधर्म का अंत था। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा सनातन परंपराओं को मिटाने के तमाम प्रयासों के बावजूद, राम मंदिर पर लहराता भगवा ध्वज भारत की सभ्यतागत निरंतरता और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

अयोध्या में आया बदलाव: योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में अयोध्या ने अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। तुष्टीकरण और कट्टर राजनीति के दौर से निकलकर अयोध्या अब वैश्विक धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन चुकी है। पिछले पांच वर्षों में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या आए हैं। राम मंदिर प्रधानमंत्री मोदी के उस विजन का प्रतीक है, जिसमें आज लिए गए निर्णय अगले हजार वर्षों की नींव रखते हैं।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर को 'हमारी आस्था और संस्कारों का दिव्य उत्सव' बताया। 'एक्स' पर पीएम ने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा से रामभक्तों का पाच सदियों का संकल्प साकार हुआ है। उन्होंने कामना की कि श्रीराम की प्रेरणा देशवासियों में सेवा, समर्पण और करुणा की भावना को सुदृढ़ करे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery