Friday, June, 27,2025

आतंकियों ने धर्म देखकर मारा हमने कर्म देखकर किया खात्मा

जम्मू: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे। उनके साथ एलजी मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री घाटी में सेना की कमान संभालने वाली चिनार कॉर्म्स के मुख्यालय पहुंचे और सेना के अधिकारियों व जवानों से मुलाकात की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया। इतना ही नहीं, रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी भी हद तक जा सकता है। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकियों ने धर्म देखकर भारत के लोगों को मारा था और हमने कर्म देखकर उनको मारा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी सलाम करता हूं। मैं यहां उस ऊर्जा को महसूस करने आया हूं, जिसने दुश्मनों को तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक ऑपरेशन का नाम भर नहीं है, बल्कि यह एक प्रतिबद्धता है।

मैं तीन आतंकी ढेर

भारत पाक संगर्ष विराम के बाद घाटी में आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। सुरक्षाबलों ने 'ऑपरेशन केलर' शुरू किया है, जिसमें घाटी में छिपे दहशगदों का सफाया किया जा रहा है। दो दिन पहले शोपियां में तीन आतंकियों को ढेर करने के बाद गुरुवार को सुरक्षाबलों ने त्राल में तीन दहशगदों को मार गराया। ये तीनों आतंकी लश्कर-तैयबा के थे। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों ने 14 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें ये भी शामिल थे। पिछले दिनों सेना ने इन दहशगदों के घर भी नेस्तनाबूद कर दिए थे।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery