Tuesday, August, 11,2026

सड़क सीमा में आए भूखंडों का अब होगा नियमन

जयपुर: शहरों में ऐसी सड़कों की चौड़ाई में आ रहे भूखंडों के नियमन का रास्ता साफ हो गया है, जिनकी चौड़ाई पहले राष्ट्रीय  राजमार्ग या राज्य राजमार्ग के मानकों के आधार पर अधिक रखी गई थी। नगरीय विकास विभाग और स्वायत्त शासन विभाग ने नगरीय निकायों को ऐसे भूखंडों का नियमन करने और पात्र होने पर पट्टे जारी करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, कई शहरों में मास्टर प्लान तैयार करते समय कुछ सड़कों की चौड़ाई राष्ट्रीय राजमार्ग या राज्य राजमार्ग के अनुरूप रखी गई थी। बाद में इन मार्गों के लिए बाईपास विकसित हो गए और पुराने मार्गों को राष्ट्रीय या राज्य राजमार्ग की श्रेणी से डिनोटिफाई कर दिया गया। इसके बाद ये सड़कें नगरीय सड़कों की श्रेणी में आ गई, लेकिन मास्टर प्लान में पुरानी चौड़ाई बरकरार रही।

एम्पावर्ड कमेटी तय करेगी नई चौड़ाई

अब ऐसी डिनोटिफाई हो चुकी सड़कों की चौड़ाई स्थानीय स्तर पर गठित एम्पावर्ड कमेटी के माध्यम से नए सिरे से निर्धारित की जा सकेगी। इसके लिए मास्टर प्लान में अलग से संशोधन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। सड़क की वर्तमान स्थिति और नगरीय उपयोगिता को देखते हुए कमेटी नई चौड़ाई तय कर सकेगी।

पहले जारी नहीं हो रहे थे भूखंडों के पट्टे

नई चौड़ाई निर्धारित होने के बाद उन भूखंडों का भी नियमन किया जा सकेगा, जो पहले प्रस्तावित सड़क की अधिक चौड़ाई के कारण सड़क सीमा में आ रहे थे। ऐसे भूखंडों के पट्टे जारी नहीं हो पा रहे थे। अब संशोधित चौड़ाई के अनुसार पात्र भूखंडों का नियमन कर पट्टे जारी किए जा सकेंगे।

70% तक विक्रय योग्य क्षेत्रफल पर पट्टा

नए प्रावधान के तहत अधिकतम विक्रय योग्य क्षेत्रफल के 70 प्रतिशत तक का पट्टा जारी किया जा सकेगा। इससे लंबे समय से सड़क की चौड़ाई के कारण अटके भूखंडों के मालिकों को राहत मिलेगी और नगरीय निकायों में ऐसे मामलों के निस्तारण का रास्ता भी आसान होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery