Tuesday, August, 11,2026

कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम से तैयार होगा भविष्य का नागरिक-केंद्रित प्रशासन

जयपुर: राजस्थान के विभिन्न विभागों के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए सोमवार को कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम भविष्य की प्रभावी, सक्रिय और नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को कर्मयोगी की भावना से कार्य करने के लिए तैयार करना, प्रशासनिक कार्य प्रणाली को अधिक उत्तरदायी बनाना और तकनीक के उपयोग से कार्यस्थल में बदलाव लाना है। कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशालाएं अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सक्रियता और गहनता से जुड़ने के लिए प्रेरित करती हैं। अनुभवी अधिकारियों के मार्गदर्शन से प्रतिभागियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

भविष्य के लिए तैयार प्रशासनिक तंत्र पर जोर

हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान की महानिदेशक श्रेया गुहा ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों की क्षमताओं को मजबूत करना और उन्हें भविष्य की प्रशासनिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षमता निर्माण कार्यक्रम प्रभावी और भविष्य के लिए तैयार प्रशासनिक तंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण हैं।

सुशासन के अनुरूप तैयार हो रहा कर्मयोगी कार्यक्रम

भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग की प्रधान सलाहकार चंद्रलेखा मुखर्जी ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व शुरू किया गया कर्मयोगी कार्यक्रम सुशासन की बदलती जरूरतों के अनुरूप प्रशासन को तैयार करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों में आवश्यक दक्षता, दृष्टिकोण और कार्यशैली विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। चंद्रलेखा मुखर्जी ने कहा कि कार्यशाला में नागरिकों की बदलती जरूरतों और अपेक्षाओं को केंद्र में रखा गया है। अधिकारियों को नवाचार, प्रभावशीलता और जवाबदेही बढ़ाने के साथ नागरिक-केंद्रित शासन के लिए तैयार किया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery