Tuesday, August, 11,2026

दो घंटे में कैसे तय होगा अरावली का भविष्य, हमें बोलने का मौका नहीं मिला

उदयपुर: अरावली पर्वतमाला संरक्षण को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई लेवल कमेटी की बैठक हुई। आईसीएफआरई की महानिदेशक कंचन देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों, पर्यावरणप्रेमियों, खनन उद्यमियों, एनजीओ प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक सुबह 10 से 12 बजे तक चली। सभागार में जगह कम पड़ने पर कई लोग बाहर तंबू के नीचे और पोर्च में खड़े रहे। लोगों ने आरोप लगाया कि आधे से ज्यादा हितधारकों को अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई। समिति ने अरावली की नई 100 मीटर परिभाषा से जुड़े सुझाव और आपत्तियां सुनीं तथा ज्ञापन भी एकत्र किए। बैठक में विधायक ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा और विश्वराज सिंह मेवाड़ सहित अधिकारी मौजूद रहे।

पर्यावरणविदों ने की सख्त कदम उठाने की मांग

पीएचडी शोधार्थी निशाकर डामोर ने कहा कि अरावली जैसा संवेदनशील विषय डेढ़-दो घंटे में कैसे पूरा हो सकता है। लोगों ने इसे महज औपचारिकता बताया। पर्यावरणविद डॉ. अनिल मेहता ने अरावली के लिए समान नीति बनाने और अवैध खनन पर सख्ती की मांग की। पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल ने संरक्षण पर समय रहते ध्यान देने की बात कही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery