Tuesday, August, 11,2026

प्रवासी राजस्थानियों से बोले सीएम- 'पधारो म्हारे देस'... हजारों मील दूर मायड़ भाषा में बंधे दिल

बेंगलुरु: बेंगलुरु में आयोजित प्रवासी राजस्थानी संगम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गणगौर टीवी' के माध्यम से देश-दुनिया में बसे प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान आने का आत्मीय निमंत्रण देते हुए कहा, 'पधारो म्हारे देस।' मुख्यमंत्री का यह संदेश महन निमंत्रण नहीं, बल्कि अपनी जन्मभूमि और जड़ों से फिर जुड़ने का भावनात्मक आह्वान बनकर सामने आया। राजस्थान फाउंडेशन, बेंगलुरु चैप्टर की ओर से आयोजित 'प्रवासी राजस्थानी संगम' में राजस्थान और कर्मभूमि से बाहर बसे प्रवासियों के बीच भावनात्मक, सामाजिक और आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में संवाद हुआ। 'गणगौर टीवी' की टीम के साथ आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर मिला तो यहां प्रवासी राजस्थानियों में अपनी मिट्टी, भाषा, संस्कृति और परंपराओं के प्रति गहरा अपनापन दिखाई दिया। गणगौर टीवी चैनल की टीम मनोज, विनोद और एंकर दीपिका ने प्रवासियों के मायड़ भाषा में साक्षात्कार लिए। मायड़ भाषा सुनकर लोग ठहरकर बातचीत करने और अपने विचार साझा करने की उत्सुकता जताते रहे। इन संवादों को कार्यक्रम के रूप में 'गणगौर टीवी' पर प्रसारित किया नाएगा।

जन्मभूमि से जुड़ें, विकास में योगदान दें: भजनलाल शर्मा

'गणगौर टीवी' के साथ साक्षात्कार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान से दूर रहकर भी हर राजस्थानी के मन में अपनी मिट्टी, भाषा, संस्कृति और परंपराओं के प्रति गहरा जुड़ाव बना रहता है। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी अपनी कर्मभूमि में रहते हुए भी राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उद्योग, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में उनकी भागीदारी प्रदेश को नई ऊंचाइ‌यों तक ले जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की प्रगति में प्रवासियों की भूमिका महत्वपूर्ण है और सरकार उन्हें प्रदेश से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने देश दुनिया में बसे राजस्थानियों से आत्मीय आग्रह करते हुए कहा, 'पधारी म्हारे देस।' यह केवल निमंत्रण नहीं, बल्कि अपनी जन्मभूमि से दोबारा जुड़ने का भावनात्मक आह्वान है।

85 से अधिक संस्थाओं और समाजों को जोड़ा

सचिन पांडिया और उनकी टीम का उद्देश्य बेंगलुरु में बसे राजस्थानियों को जन्मभूमि से जोड़ने और जन्मभूमि-कर्मभूमि के बीच मजबूत सेतु बनाने का रहा। आयोजन में बेंगलुरु की 85 से अधिक संस्थाओं और समाजों की जोड़ा गया। व्यापार, समाज, राजनीति, युवा शक्ति, मातृशक्ति, कला और संगीत सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों और तीन पीढ़ियों को एक मंच पर लाया गया। संगम में आर्थिक संभावनाओं पर भी गंभीर चर्चा हुई। राजस्थान में 3,000 करोड रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर चर्चा होना इस बात का संकेत है कि प्रवासी राजस्थानी भावनात्मक जुड़ाव के साथ प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास में भी भागीदारी चाहते हैं।

प्रवासियों को एक मंच पर जोड़ने के प्रयास

राजस्थान फाउंडेशन, बेंगलुरु चैष्टर के अध्यक्ष सचिन पांडिया ने बताया कि आयोजन में मुख्यमंत्री के साथ पूरी सरकारी टीम, आईएएस शिखर अग्रवाल, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी तथा राज्यसभा सांसद सतीश पूनियां, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर, राज्यसभा सदस्य लहर सिंह सिरोया सहित देश-विदेश के 10 देशों और भारत के 10 राज्यों से आए प्रमुख उद्योगपति, फाउंडेशन के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए। राजस्थान फाउडेशन की कमिश्रर डॉ. मनीषा अरोड़ा के नेतृत्व में प्रवासियों को एक मंच पर जोड़ने के प्रयास की भी सराहना हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery