Tuesday, August, 11,2026

आला अफसरों की खींचतान से गुटबाजी तक... कई विभागों में बिगड़े हालात

जयपुर: जो जानकारियां आ रही हैं, उसके अनुसार सरकार के कुछ विभागों में आल इज नोट वेल (सब कुछ ठीक नहीं) की स्थिति सामने आ रही है। परिवहन विभाग में तो सचिव और कमिश्नर के बीच टकराव की खबर पुरानी हो गई है। इसी टकराव के चलते विभाग में आरटीओ, डीटीओ और इंस्पेक्टर्स की ट्रांसफर लिस्ट अभी तक जारी नहीं हो पाई है। इसी कारण फील्ड स्टाफ अनिर्णय और असमंजस के कारण प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पा रहा है। लगभग ऐसी ही स्थिति महिला एवं बाल विकास विभाग की है। वहां भी सचिव और डायरेक्टर आमने-सामने हो रहे हैं। दरअसल इस विभाग में अब तक आधा दर्जन सचिव बदले गए हैं। मार्च 2025 में आए डायरेक्टर के बाद एक साल में तीन सचिव बदल गए हैं। पूर्व के दो सचिवों के साथ तो डायरेक्टर के अच्छे 'वर्किंग रिलेशंस' थे। तब विभाग के ये दोनों शीर्ष अधिकारी एक और एक मिलकर ग्यारह बनकर काम करते थे, लेकिन मार्च 2026 में आई सचिव के साथ डायरेक्टर के 'वर्किंग रिलेशंस' नहीं बन पाए। विभाग में करोड़ों की खरीद के बड़े टेंडर होते हैं।

इन टेंडरों का काम गड़बड़ा रहा है। बताया जाता है सचिव की टीम के फाइनेंसियल एडवाइजर (एफए) का भी पिछले माह ट्रांसफर हो गया। अब नए एफए अभी हालात को समझने में लगे हैं। इससे वित्तीय मामलों से जुड़ी फाइलों के निस्तारण में देरी होने लगी है। जल्दी-जल्दी सचिवों के बदले जाने से काम-काज में स्थायित्व नहीं आ पा रहा है। मौजूदा सचिव को आए अभी चार माह ही हुए हैं, लेकिन उनके भी जल्दी ट्रांसफर की चर्चाएं चल पड़ी हैं। उधर, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) का भी हाल बेहाल है। वहां अधिकारी दो गुटों में बंट गए हैं और जमकर एक दूसरे की खिलाफत कर रहे हैं। इसी गुटबाजी के चलते चीफ इंजीनियर की पोस्ट पर प्रमोट होने के चार माह बाद भी दो अधिकारी नई पोस्टिंग के इंतजार में एडिशनल चीफ इंजीनियर की जूनियर पोस्ट पर काम करने को मजबूर हैं। ठेकेदारों ने अलग मोर्चा खोल रखा है। पोस्टरबाजी से माहौल बिगड़ रहा है। बताया जाता है इसके पीछे इंजीनियरों के एक गुट का भी हाथ है। आरएसआरडीसी में बड़ी कुर्सी के लिए भी अधिकारी लड़-झगड़ रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery