Tuesday, August, 11,2026

छात्रों पर आंसू गैस-लाठीचार्ज, विधानसभा के बाहर बवाल

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे हजारों छात्रों ने सोमवार को विधानसभा की ओर मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने कई अवरोधक तोड़ दिए और विधानसभा के गेट नंबर एक के बाहर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछार की, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। जगन्नाथपुर मंदिर के पास अंतिम अवरोधक पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया। कई प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई में घायल होने का दावा किया। कुछ छात्रों के सिर, हाथ और चेहरे पर चोटें आई हैं। वहीं, प्रदर्शनकारियों की ओर से भी पुलिस पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंके जाने की बात सामने आई। आंदोलन के दौरान नौ दिन से अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों पर बल प्रयोग को गलत बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और सरकार को छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery