Tuesday, August, 11,2026

जयपुर में सिद्धांत ज्योतिष और वास्तु केंद्र का शुभारंभ

जयपुर: डॉ. जगदीश चंद्र ने सोमवार को मालवीय नगर में सिद्धांत ज्योतिष, वास्तु एवं मनोचिकित्सा केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र के संचालक प्रो. (डॉ.) कृष्ण कांत लवानिया को नई पहल के लिए बधाई देते हुए सफलता की शुभकामनाएं दीं। प्रो. (डॉ.) कृष्ण कांत लवानिया ज्योतिषाचार्य, वास्तु विशेषज्ञ, मनोवैज्ञानिक एवं दार्शनिक हैं और सदुरु गजानन महाराज के नाम से भी प्रसिद्ध हैं।

कार्यक्रम में डॉ. जगदीश चंद्र का प्रो. (डॉ.) कृष्ण कांत लवानिया एवं उनके परिवार की ओर से स्वागत किया गया। केंद्र में ज्योतिष, वास्तु, मनोविज्ञान एवं संबंधित क्षेत्रों में मार्गदर्शन और सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) कृष्ण कांत लवानिया ने कहा कि डॉ. जगदीश चंद्र की उपस्थिति और शुभाशीष इस नई शुरुआत को विशेष महत्व देते हैं। केंद्र का उद्देश्य ज्योतिष, वास्तु और मनोविज्ञान के ज्ञान को जिम्मेदारी एवं सार्थकता के साथ एक मंच पर लाकर लोगों को जीवन में अधिक स्पष्टता और संतुलन की दिशा में मार्गदर्शन देना है। समारोह में डॉ. कृष्ण शर्मा, सिद्धांत लवानिया, शगुन लवानिया, वासुदेव लवानिया, फर्स्ट इंडिया परिवार से शैलेश टिंकर, पूनम टिंकर, श्राव्या टिंकर, राजीव शर्मा, पवन योगी, मुकेश योगी और लक्ष्मी कांत शर्मा सहित परिवारजन, मित्र एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। अतिथियों ने डॉ. लवानिया को शुभकामनाएं दीं और केंद्र की शुरुआत की सराहना की।

वास्तु विशेषज्ञों में लवानिया की विशिष्ट पहचान

प्रो. (डॉ.) कृष्ण कांत लवानिया उत्तर प्रदेश के राजज्योतिषी एवं उत्तराखंड के राजपुरोहित के रूप में प्रतिष्ठित हैं तथा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या से जुड़े चयनित वास्तु विशेषज्ञों में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। हैं। अध्यात्म जगत में 'सद्गुरु श्री गजानन महाराज जी' के नाम से प्रसिद्ध डॉ. लवानिया ज्योतिष, वैज्ञानिक वास्तु, मनोविज्ञान, दर्शन और अध्यात्म के समन्वय से जीवन में स्पष्टता और सकारात्मक दिशा प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery