Tuesday, August, 11,2026

आदिवासी अंचल में पर्यटन की नई उड़ान, 306 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

जयपुर: राजस्थान के जनजातीय अंचल को अब पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्राकृतिक संपदा, ऐतिहासिक विरासत, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प और लोक परंपराओं को पर्यटन से जोड़कर नए अवसर तैयार कर रही है। इसके तहत जनजातीय क्षेत्रों में 306 करोड़ रुपए से अधिक की विभित्र पर्यटन परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट और महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट इस योजना के प्रमुख केंद्र होंगे। ट्राइबल टूरिज्म सर्किट में आदिवासियों के कुंभ के रूप में प्रसिद्ध डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम के विकास पर 49.40 करोड़ रुपए और बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम पर 13.41 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सर्किट में चित्तौड़गढ़ के मातृकुंडिया, प्रतापगढ़ के सीतामाता अभयारण्य और गौतमेश्वर महादेव मंदिर, बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर तथा उदयपुर के ऋषभदेव मंदिर को भी शामिल किया गया है। 

महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट होगा विकसित

ऐतिहासिक विरासत को एक साथ जोड़ने के लिए महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकसित किया जा रहा है। इस पर 206 करोड़ रुपए से अधिक खर्च प्रस्तावित है। सर्किट में चावंड, हल्दीघाटी, गोगुंदा, कुंभलगढ़, दिवैर और उदयपुर को शामिल किया जाएगा। डूंगरपुर में शिल्पग्राम और चित्तौड़गढ़ में हेरिटेज वॉक-वे के निर्माण सहित गोगुंदा में बाईजी की बावड़ी, उदयपुर में करणी माता मंदिर और नीमच माता मंदिर के सरक्षण एवं विकास कार्य भी किए जा रहे हैं।

सीएम से कुलगुरु की शिष्टाचार भेंट

जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. मदन मोहन झा ने सीएम भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय में 7 सितंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए आमंत्रित करते हुए औपचारिक निमंत्रण पत्र भेट किया। भेट के दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, संस्कृत शिक्षा के संवर्धन, भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और भावी विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। कुलगुरु ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की गतिविधियों एवं आगामी शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर कुलसचिव डी. गुंजन सीनी मौजूद रहे।

'बनफूल' से जनजातीय कला को मिलेगा बाजार

जनजातीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए 'सौथ माटी आदि धरोहर प्रलेखन योजना' के तहत जनजातीय वाद्य यंत्र, पाककला, चित्रकारी, भित्ति चित्र, काष्ठ एवं प्रस्तर कला, नृत्य और गायन का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है।

आस्था से ग्रामीण पर्यटन तक फोकस

बारा के सीताबाड़ी, झाडोल के कमलनाथ महादेव और रामकुंचा महादेव मंदिर, उदयपुर के जावर माता मंदिर, सलूंबर के सोनार माता मंदिर और बांसवाड़ा के सलाकैश्वर महादेव मंदिर को भी विकास योजनाओं में शामिल किया गया है। जनजातीय संस्कृति, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और जल-जंगल से जुड़ाव पर डॉक्यूमेंट्री तैयार कराने की योजना भी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery