Tuesday, August, 11,2026

फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल पहुंचीं गौरी नागौरी ने साझा की अपनी जर्नी

जयपुर: अपने ऊर्जावान डांस अंदाज और दमदार स्टेज परफॉर्मेंस के लिए 'राजस्थान की शकीरा' के नाम से मशहूर गौरी नागौरी सोमवार को फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के कार्यालय पहुंचीं। फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा, सीनियर एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत और फर्स्ट इंडिया परिवार के सदस्यों ने गौरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान गौरी ने अपने डांस सफर, संघर्ष, लोकप्रियता, आगामी प्रोजेक्ट्स और भविष्य की योजनाओं को लेकर खुलकर बातचीत की। नागौर से निकलकर देशभर में पहचान बनाने वाली गौरी नागौरी ने अपने डांस के दम पर मनोरंजन जगत में अलग मुकाम हासिल किया है। राजस्थानी गीत 'ले फोटो ले' से उन्हें व्यापक लोकप्रियता मिली। इसके बाद वर्ष 2022 में बिग बॉस 16 में उनकी भागीदारी ने उन्हें देशभर के दर्शकों के बीच और पहचान दिलाई। स्टेज पर अपने खास अंदाज और ऊर्जावान प्रस्तुति के कारण गौरी की अलग फैन फॉलोइंग बनी।

राजनीति में कदम रखने पर विचार

एंकर शिखा शर्मा से खास बातचीत में गौरी ने अपने अब तक के सफर के कई पहलुओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि डांस उनके लिए सिर्फ मंच पर प्रस्तुति देने का माध्यम नहीं रहा, बल्कि इसी ने उन्हें अपनी पहचान बनाने और मनोरंजन की दुनिया में आगे बढ़ने का मौका दिया। इस सफर में उन्हें कई चुनौतियों और उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने जुनून और मेहनत के दम पर आगे बढ़ना जारी रखा। बातचीत के दौरान उनके आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा हुई। गौरी ने अपने भविष्य की योजनाओं और मनोरंजन जगत में आगे किए जाने वाले कार्यों को लेकर कई बातें साझा कीं। उन्होंने भविष्य में राजनीति में कदम रखने की संभावना पर भी अपने विचार साझा किए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery