Tuesday, August, 11,2026

किसान-मजदूर व कांग्रेस का हल्ला बोल... पुलिस से उलझे

श्रीगंगानगर: नहरों में पानी की कमी, केमिकल युक्त दुषित पानी की समस्या और बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने नहरों में सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त पानी की समय पर आपूर्ति करने, दूषित पानी की समस्या पर रोक लगाने और चिट्टे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना पहले से होने के कारण जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया था। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता करीब डेढ़ घंटे तक कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया।

पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की। बैरिकेडिंग फांदकर अंदर जाने के प्रयास के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष करण सहारण ने कहा कि जिले की सभी नहरों में पानी की भारी कमी है। नहरों में नियमित और पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केमिकल युक्त पानी के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में घरों तक दूषित पानी पहुंच रहा है। इससे लोगों के सामने शुद्ध पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से सभी मांगों पर जल्द समाधान की मांग की।

वामपंथी संगठनों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, निकाली आक्रोश रैली

सीकर। वामपंथी संगठनों ने सोमवार को सांसद अमराराम के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आक्रोश रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, सीटू, इंटक, एसएफआई, DYFI, किसान, आंगनबाड़ी, ऑटो-रिक्शा, ट्रैक्टर और रोडवेजकर्मी यूनियन सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने ढाका भवन से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। कलेक्ट्रेट गेट पर ही ज्ञापन देने की मांग को लेकर वे अड़ गए। काफी देर नारेबाजी के बाद एसीएम सुशील सैनी गेट पर पहुंचे और ज्ञापन लिया।

कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन, 100 से ज्यादा हिरासत में

उदयपुर। किसानों, मजदूरों और आम लोगों ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। इंटक, माकपा और सीटू सहित विभिन्न संगठनों के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता टाउन हॉल से आक्रोश रैली निकालते हुए बापू बाजार और दिल्ली गेट से होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम सभा की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'जेल भरो आंदोलन' के तहत सामूहिक गिरफ्तारी दी। पुलिस ने 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों से रवाना किया। इसके बाद प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांगों में मनरेगा में सालाना 200 दिन काम और 700 रुपए दैनिक मजदूरी, न्यूनतम 26 हजार रुपए मासिक वेतन, फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी और चारों लेबर कोड वापस लेने की मांग शामिल रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery