Tuesday, August, 11,2026

बेटी के जन्म के 30 घंटे बाद महिला की मौत... परिजनों ने दिया धरना

कोटा: जेके लोन अस्पताल में सामान्य डिलीवरी के करीब 30 घंटे बाद 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर धरना दिया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के लिए कहने पर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उनके साथ मारपीट भी की। कैथून रोड स्थित खेड़ारामपुर निवासी गंगोत्री सैनी पत्नी राकेश सैनी को शनिवार शाम डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात करीब 11 बजे उन्होंने सामान्य प्रसव के जरिए बेटी को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार, डिलीवरी के बाद से ही गंगोत्री की तबीयत बिगड़ने लगी और ब्लीडिंग शुरू हो गई। पति राकेश सैनी ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार मेडिकल स्टाफ को पत्नी की बिगड़ती हालत और ब्लीडिंग के बारे में बताया, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन मिलता रहा। रविवार को दिनभर महिला की हालत खराब होती रही। परिजनों के मुताबिक, उसे 10 से 12 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया, लेकिन ब्लीडिंग नहीं रुक सकी। सोमवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया।

समझाइश के बाद धरना समाप्तः मौत के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। वे सुबह करीब 8 बजे अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने मामले की जांच और मुआवजे की मांग की। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने परिजनों से समझाइश की, जिसके बाद दोपहर करीब 12 बजे धरना समाप्त कर दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery